{"_id":"69f8e0d6dc7b6c66b50412ff","slug":"young-mans-body-found-hanging-on-third-day-of-godbharai-ceremony-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-149176-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: गोदभराई के तीसरे दिन फंदे पर मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: गोदभराई के तीसरे दिन फंदे पर मिला युवक का शव
विज्ञापन
फोटो-17- सीएचसी में मौजूद मृतक अमित के परिजन। संवाद
- संडीला के पलिया की घटना, परिजन वजह नहीं बता रहे
संवाद न्यूज़ एजेंसी
संडीला। कोतवाली क्षेत्र के पलिया गांव में गोदभराई के तीसरे दिन युवक का शव शर्ट के फंदे से पेड़ पर लटका मिला। घटना की वजह परिजन नहीं रहे हैं।
पलिया निवासी अमित (22) लुधियाना में मजदूरी करता था। शुक्रवार को उसकी गोदभराई थी। बृहस्पतिवार को ही अमित लुधियाना से गांव आया था। पिता गजराज ने बताया कि शुक्रवार को परिजन भसेन में गोदभराई कार्यक्रम में गए थे। सब कुछ सकुशल संपन्न हो गया था। शनिवार की रात अमित छत पर सोने गया था। रविवार सुबह काफी देर तक वह नीचे नहीं उतरा तो परिजन उसे जगाने गए।
पिता का कहना है कि रविवार सुबह अमित छत पर मिला ही नहीं। शाम तक वापस घर न आने पर उसकी तलाश की गई। इसी बीच ग्रामीणों ने खेत में अमित का शव लटकता देखा। अमित पांच भाई बहनों में सबसे छोटा था। कोतवाल वीरेंद्र कुमार पंकज ने बताया कि घटना को लेकर परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं। घटना की वजह भी परिजन नहीं बता हैं।