{"_id":"6268312b21e816286f693508","slug":"young-man-suicide-before-marriage-hardoi-news-knp6934690148","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से छह दिन पहले युवक का फांसी पर लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी से छह दिन पहले युवक का फांसी पर लटका मिला शव
विज्ञापन
फोटो-02-मृतक राहुल की फाइल फोटो
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र निवासी युवक ने शादी से छह दिन पहले फांसी लगा ली। मंगलवार सुबह उसका शव गांव के बाहर बाग में लटका मिला। परिजनों ने घटना की वजह नहीं बताई है।
कोतवाली क्षेत्र के लच्छीपुर निवासी राहुल (20) सोमवार रात करीब आठ बजे घर से निकला था। देर रात तक जब घर नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। मंगलवार सुबह ताऊ हरदेव खेत गए तो बाग में पेड़ पर रस्सी से उसका शव लटका मिला। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव सौंप दिया।
राहुल की शादी उन्नाव जनपद के थाना आसीवन के सुभानीखेड़ा गांव निवासी युवती से तय थी। दो मई को बरात जानी थी। परिजनों ने बताया के शादी के कार्ड बांट चुके हैं। वह आत्महत्या कारण नहीं बता सके। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।