{"_id":"5ed7e05d8ebc3e90233f17dc","slug":"young-man-murder-in-love-matter-hardoi-news-knp563579465","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या कर शव फांसी पर लटकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या कर शव फांसी पर लटकाया
विज्ञापन
हरदोई का ओमजी जिसकी हत्या की गई।
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहानी (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बंदरहा में बुधवार को युवक का शव फांसी पर लटकता मिला। मृतक के पिता ने प्रेम प्रसंग में हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्रेेमिका के पिता, तीन भाइयों समेत छह लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बंदरहा निवासी ओमजी (18) पुत्र लालाराम शाहजहांपुर से बीए कर रहा था। मंगलवार रात वह घर से निकला था, लेकिन लौटा नहीं। बुधवार दोपहर उसका शव ग्राम बंदरहा के मजरा बरमहुला के पास खेत में पेड़ से फांसी पर लटकता मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर कोतवाल सूर्य प्रकाश शुक्ला मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। टीम ने मौके से फिंगर प्रिंट लिए। पिता लालाराम ने बताया कि ओमजी का प्रेम प्रसंग गांव की ही एक किशोरी के साथ चल रहा था। किशोरी के परिजन कई बार ओमजी को जान से मारने की धमकी दे चुके थे। उन्होंने आरोप लगाया कि मंगलवार रात प्रेमिका के पिता और भाइयों ने ओमजी को बुलवाया। इसके बाद उसकी हत्या कर शव पेड़ पर लटका दिया। कोतवाल एसपी शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर सभी के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
जेब में कहां से आया चाकू!
ओमजी का शव मिलने के बाद फोरेंसिक टीम ने जांच की। इसी दौरान मृतक की जेब में चाकू भी मिला। चाकू मिलने के बाद पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि छात्र घर से देर रात क्यों निकला और फिर उसके पास चाकू कहां से आया।