{"_id":"61e30c67e2580c1c4e56a192","slug":"young-man-died-in-myslinious-condition-hardoi-news-knp675530138","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवक की मौत, कमरे में मिला शव, पास में पड़ा था तमंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवक की मौत, कमरे में मिला शव, पास में पड़ा था तमंचा
Sat, 15 Jan 2022 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
मृतक के घर के बाहर परिजनों से पूछताछ करते सीओ सिटी विनोद कुमार द्विवेदी व कोतवाल दीपक शुक्ला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई के प्रेमनगर में शनिवार की सुबह आरटीओ कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वाले एक युवक ने तमंचे से कनपटी में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घर में ही एक कमरे में उसका खून से लथपथ शव और वारदात में प्रयुक्त तमंचा मिला है। पुलिस और परिजन भी मामला खुदकुशी का मान रहे हैं, लेकिन खुदकुशी की वजह नहीं बता सके।
पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। शहर के प्रेमनगर निवासी मनोज सिंह एलआईसी एजेंट हैं। उनका बेटा मालवेंद्र सिंह (20) आरटीओ कार्यालय में लाइसेंस बनवाने का काम करता था। शनिवार की सुबह उसकी घर में ही मालवेंद्र की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के समय परिजन अलग कमरों में सो रहे थे।
काफी देर बाद कमरे की तरफ गए परिजनों को उसका खून से लथपथ शव पड़ा मिला। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मनोज सिंह ने बताया कि मालवेंद्र दो भाइयों में छोटा था। उसकी कनपटी पर गोली लगी थी। मनोज सिंह बताया कि बेटे ने तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। वह खुदकुशी करने की वजह नहीं बता सके।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर सीओ सिटी विनोद कुमार द्विवेदी व कोतवाली प्रभारी दीपक शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने शव के पास से वारदात में प्रयुक्त तमंचा भी मिल गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है, लेकिन खुदकुशी की वजह साफ नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।