{"_id":"61afa84180930e7f7a664bb7","slug":"young-man-died-in-accident-hardoi-news-knp6682946194","type":"story","status":"publish","title_hn":"दावत खाकर लौट रहे युवक की हादसे में मौत,दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दावत खाकर लौट रहे युवक की हादसे में मौत,दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। हरदोई-पिहानी मार्ग पर दावत से लौट रहे बाइक सवार युवक, उसके मामा और साथी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कन्हईपुरवा निवासी शोभित (20) रेडीमेड कपड़ों की दुकान पर काम करता था। सोमवार को देहात कोतवाली के भरिगवां निवासी रिश्तेदारों के यहां छठी की दावत थी। देर शाम वह बाइक से साथी आकाश (19) व बेनीगंज निवासी मामा विश्वनाथ (24) के साथ दावत खाने गया था। देर रात दावत से तीनों लोग बाइक से घर वापस आ रहे थे।
बाइक शोभित चला रहा था। देहात कोतवाली क्षेत्र में पिहानी मार्ग पर पूराबहादुर गांव के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शोभित की मौके पर मौत हो गई, जबकि आकाश व विश्वनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चला रहा शोभित हेलमेट नहीं लगाए था। उसके सिर में चोट आई थी।
विज्ञापन
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। मृतक की जेब में मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। देहात कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक गंगेश शुक्ला ने बताया कि वाहन का पता नहीं चल सका है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
चला गया घर का सहारा
शोभित तीन भाइयों में बड़ा था। पिता गंगाराम ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। शोभित ही घर चलाता था। हादसे में शोभित की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।