{"_id":"5d0137aebdec22071b38c10e","slug":"yound-man-died-due-to-head-injury","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलमेट न लगाने से सिर में आई चोट, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलमेट न लगाने से सिर में आई चोट, मौत
Wed, 12 Jun 2019 11:04 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
हरदोई
हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 12 Jun 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
टड़ियावां थाना क्षेत्र अंतर्गत पालपुर-बांधा मार्ग पर मंगलवार देर शाम कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम परसपुर निवासी भारत (22) पुत्र ओमप्रकाश दो भाइयों में छोटा था। वह मजदूरी करता था। मंगलवार को वह सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बंधिया में ननिहाल में शादी समारोह में बाइक से गया था। साथ में परिवार के भैयालाल (25) पुत्र चंद्रिका, दाउदपुर निवासी सतेंद्र (28) पुत्र जगदीश भी थे। रास्ते में पालपुर-बांधा मार्ग पर कार ने उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों ने हेलमेट नहीं लगाया था। राहगीरों की सूचना पर पहुुंची एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात परिजन भी मौके पर आ गए। चिकित्सकों ने भारत की हालत नाजुक होने पर उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ सुभाषचंद्र ने बताया हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया है। चालक की तलाश कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन