{"_id":"5c8787bf5b51e814ff03337eccb23dba","slug":"yoga-asana-yoga-is-part-of-sarda-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसन योग का हिस्सा है योग नहीं : शारदा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसन योग का हिस्सा है योग नहीं : शारदा
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 21 Jun 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से ठीक पहले जिले में योग के
विज्ञापन
प्रति जागरूकता की अलख जगाने आईं आर्ट आफ लिविंग संस्था की अंतर्राष्ट्रीय
टीचर डा. शारदा द्विवेदी ने तीन दिवसीय शिविर के समापन के बाद शनिवार को
मीडिया के लोगों से मुलाकात की और मीडिया के लिए तीन दिनों तक शिविर लगाने
की बात कही।
उन्होंने कहा कि आसन योग का हिस्सा तो है, मगर योग नहीं है। वास्तव में शरीर के साथ श्वास, मन, बुद्धि, चित्त, आत्मा, चेतना का मिलन योग है। इसके लिए सुदर्शन क्रिया अच्छा माध्यम है। संस्था की ओर से भारत के अलावा रूस, नेपाल तथा इंडोनेशिया में योग शिविर लगा चुकी डा. शारदा ने शहर में पहली बार पद्मराग सिंह यादव के विशेष आग्रह पर तीन दिनों तक शिविर लगाया था।
इसके बाद शनिवार को डॉक्टरों एवं अफसरों के आग्रह पर तीन दिनों के अलग-अलग शिविर शुरू किए है। उन्होंने मीडिया के लिए शिविर लगाने का निर्णय लिया है। 21 जून से 23 जून तक सुबह 8 बजे से प्रात: 10 बजे शिविर श्रीशचंद्र अग्रवाल बारात घर में आयोजित होगा।