फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Yashveer did the top in the twelfth

बारहवीं में यशवीर ने किया जिला टॉप

Sat, 10 Jun 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sat, 10 Jun 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
Yashveer did the top in the twelfth
लखनऊ पब्लिक स्कूल के छात्र यशवीर को मिठाई खिलाती प्रधानाचार्य सरोज कटियार। - फोटो : amarujala

हरदोई। यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में लखनऊ पब्लिक स्कूल के बच्चे टॉप पर रहे। यशवीर सिंह ने सूबे में चौथा और जिले में पहला स्थान हासिल किया। इसी स्कूल के आकाश यादव दूसरे और अनुष्का सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। जिले में कुल 74.49 प्रतिशत बच्चे सफल रहे।

विज्ञापन


यूपी बोर्ड 2017 की बारवहीं कक्षा में जिले भर में कुल 42859 छात्र थे, जिनमें से 41073 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। शुक्रवार को बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है। परीक्षा में शामिल छात्रों में 30596 छात्र पास हुए हैं।
विज्ञापन


इस बार पासिंग पर्सेंटेज पिछले वर्ष की तुलना में कम रहा, इस साल इंटर की परीक्षा का जिला स्तरीय रिजल्ट 74.49 प्रतिशत रहा, जबकि पिछले वर्ष पासिंग पर्सेंटेज 91.88 रहा था। परीक्षा परिणाम की जिला स्तरीय टॉप टेन सूची में माधौगंज कस्बा स्थित लखनऊ पब्लिक स्कूल के बच्चों का कब्जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टॉप टेन सूची में जिले के कुल 18 बच्चों ने जगह बनाई है। इसमें से 16 बच्चे एलपीएस के हैं। स्कूल के छात्र यशवीर सिंह ने 500 में से 476 अंक हासिल कर जिले में पहला व प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया है। 472 अंक हासिल कर एलपीएस के आकाश यादव दूसरे, 470 अंक हासिल कर अनुष्का तीसरे, 466 अंक के साथ पद्मजा मिश्रा चौथे, 465 अंक हासिल कर दीपांशु पांचवे नंबर पर रहे।

464 अंक हासिल कर एलपीएस के अमन वर्मा व समीक्षा पटेल ने संयुक्त रूप से छठा, 463 अंक हासिल कर एलपीएस की आव्या पटेल, शिवांगी सिंह व वर्तिका मिश्रा तथा पीटी राम इंटर कालेज सिरौली के उत्कर्ष द्विवेदी ने सातवें स्थान पर कब्जा जमाया।


462 अंक हासिल करने वाले एलपीएस के रिजुल सिंह, शिवा तिवारी व एसएस संस्थान अल्लीपुर के अद्वैत प्रकाश मिश्र आठवें, 461 पाने वाले एलपीएस के प्रवीण गुप्ता व गरिमा वर्मा नौवें तथा यहीं के सर्वोज विक्रम सिंह व अंजली वर्मा ने 460 अंक पाकर टॉप टेन सूची में दसवां स्थान हासिल किया।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed