{"_id":"5e00f9ab8ebc3e87d6158ca1","slug":"worker-died-due-to-ht-line-hardoi-news-knp534024654","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन के तार की चपेट में आकर मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी लाइन के तार की चपेट में आकर मजदूर की मौत
विज्ञापन
बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तेरवा-चांदपुर गांव में रविवार को गेहूं की फसल में कीटनाशक का छिड़काव करते समय मजदूर खेत में टूटे पड़े एचटी लाइन के तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम कचाना निवासी राजीव (32) पुत्र मोहन इकलौता था। उसके परिवार में पत्नी गुड्डी के अलावा मुकेश, अंबुज, ममता तीन बच्चे हैं। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था।
परिजनों के मुताबिक रविवार को राजीव को बिलग्राम के तेरवा-चांदपुर गांव निवासी छोटे के खेत में मजदूरी करने गया था। उसके खेत के ऊपर से एचटी लाइन गुजरी है। गेहूं की फसल में कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान खेत में टूटे पड़े एचटी लाइन के तार की चपेट में आ गया। जिससे करंट लगने से राजीव की मौके पर मौत हो गई। ग्रामीणों ने उसे खेत में मृत पड़ा देखा। मौके पर पहुंचे छोटे ने विद्युत कर्मियों को सूचना देकर लाइन कटवाई।
इसके बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। कुछ ही देर में परिजन मौके पर आ गए। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। बिलग्राम कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि परिजनों ने अभी आरोप से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।