{"_id":"578296024f1c1b4f677fa542","slug":"women-police-station-led-by-bjp-mahila-morcha","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला थाने पर भाजपा महिला मोर्चा ने किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला थाने पर भाजपा महिला मोर्चा ने किया
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Mon, 11 Jul 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जिला सहित पूरे प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ भाजपा का थाना घेरो अभियान तीसरे दिन रविवार को भी जारी रहा। तीसरे दिन महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने महिला थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
महिला थाने के बाहर प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रतिमा मिश्रा ने कहा कि थाना पाली व जगदीशपुर में डकैती और हत्या का खुलासा किया जाए। शहर कोतवाली क्षेत्र में आए दिन होने वाली चोरी, लूट, हत्याओं की घटना का पर्दाफाश किया जाए। इसके अलावा महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों को बंद करवाया जाए। इस दौरान महिला मोर्चा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित आठ सूत्री ज्ञापन थानाध्यक्ष नमिता सिंह को सौंपा।
विज्ञापन
दिए गए ज्ञापन में जनपद में हो रही गो तस्करी व गो हत्याओं पर नियंत्रण करवाए जाने, जुआ के अड्डाें को बंद करवाए जाने, जनपद में बालू खनन को समाप्त करवाए जाने की मांगें शामिल रहीं। इस मौके पर अनुपमा सिंह, रामनंदना, मधु मिश्रा, सरला त्रिपाठी, अन्नपूर्णा, सरिता सिंह, रानी सिंह, पूजा, मंजू, निशा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
इधर, जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री ने बताया कि पचदेवरा थाने के बाहर भी प्रदर्शन और घेराव किया गया है। जहां प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व सांसद राघवेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह खेतौली, मंडल अध्यक्ष रामू अग्निहोत्री आदि रहे।