{"_id":"618ab986f13a9e483d1771fe","slug":"women-died-in-mysterious-condition-hardoi-news-knp6630102152","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके जा रही महिला की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायके जा रही महिला की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद (हरदोई)। मायके जाने की बात कहकर घर से निकली महिला मंगलवार शाम अल्हापुर तिराहे के पास संदिग्ध हालात में बेहोश मिली। आसपास के दुकानदारों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस उसे सीएचसी ले गई। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम बीरमपुर निवासी रुचि (28) का मायका शाहजहांपुर के बंडा थाने के सींगापुर गांव में है। मंगलवार को वह मायके जाने की बात कहकर घर से निकली थी। देर शाम शाहाबाद कस्बे में अल्हापुर तिराहे के निकट रुचि बेहोश मिली।
आसपास के दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी। जामा मस्जिद चौकी प्रभारी सुबोध ने उसे ई-रिक्शा से सीएचसी भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रुचि के पास मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई। कुछ ही देर में उसका पति अमित मौके पर आया। अमित ने बताया कि रुचि नशीली दवाओं का सेवन करती थी।
विज्ञापन
नशीली दवाओं के ओवरडोज से उसकी मौत हुई है। मृतका का एक बेटा श्याम है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।