फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   women died in mysterious condition

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप

Sun, 09 Feb 2020 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
women died in mysterious condition
बेनीगंज (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जसईपुर में शनिवार देर रात महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात कह रहे हैं। मृतका के पिता ने बेटी के ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जसईपुर निवासी चांदनी (30) पत्नी लालजीत का शव रविवार सुबह घर में फांसी पर लटकता मिला। परिजनों ने बताया कि शनिवार को चांदनी का पति लालजीत से विवाद हो गया था। इससे नाराज चांदनी ने अपने सिर पर सिलवट मार दिया। पति उसे सीएचसी ले गया और दवा दिलाकर घर वापस ले आया। बताया कि इसके बाद चांदनी कमरे में चली गई। सुबह परिजन उसे बुलाने गए तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। किसी तरह दरवाजा तोड़ा तो अंदर उसका शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला।
विज्ञापन

चांदनी के पिता श्याम सिंह निवासी ग्राम हिरनी पताराघाट थाना घाटमपुर जिला कानपुर परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गए। श्याम सिंह ने चांदनी के पति लालजीत, उसके पिता व देवर पर हत्या करने का आरोप लगाया। बताया कि उसने दस साल पहले चांदनी की शादी की थी। चांदनी की दो बेटियां हैं, बड़ी बेटी ननिहाल में रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के बाद से ही पति लालजीत व उसकी बेटी चांदनी के बीच विवाद व कहासुनी होती रहती थी। लालजीत उसकी बेटी को प्रताड़ित करता था। आरोपियों ने चांदनी की हत्या कर दी। एएसपी त्रिगुण विसेन समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर जाकर जांच की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed