फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Woman murdered in Lucknow and body thrown in Gomti river

Hardoi News: लखनऊ में महिला की हत्या कर शव गोमती नदी में फेंका

Sun, 25 Feb 2024 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 25 Feb 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Woman murdered in Lucknow and body thrown in Gomti river
बेनीगंज (हरदोई)। हरदोई निवासी विवाहिता की लखनऊ में हत्या कर शव हरदोई और सीतापुर जनपद की सीमा पर बरगदिया पुल से गोमती नदी में फेंक दिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर लखनऊ कमिश्नरेट के गाजीपुर एसीपी के नेतृत्व में आई पुलिस टीम ने शव बरामद कर लिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी नीरज सिंह की पत्नी गीता सिंह (35) लखनऊ की राइट कांसेप्ट कंपनी में काम करती थीं। यह कंपनी विभिन्न प्राइवेट कंपनियों के कर्मचारियों का सत्यापन करने का काम करती है। उक्त कंपनी के मालिक हरदोई शहर कोतवाली क्षेत्र के खगेश्वरपुरवा निवासी अभिनव वर्मा हैं।
विज्ञापन

बीती 21 फरवरी को गीता लखनऊ गई थीं, लेकिन वापस घर नहीं आईं। पति नीरज सिंह ने काफी तलाशने के बाद 23 फरवरी को गाजीपुर थाने में गीता के लापता होने का मामला दर्ज कराया। लखनऊ कमिश्नरेट के उपायुक्त उत्तरी अभिजीत आर शंकर ने पूरे मामले की जांच गाजीपुर के एसीपी विकास जायसवाल को सौंप दी। साथ में एसओजी और सर्विलांस टीम को भी लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे, सर्विलांस के जरिए मिले अहम सबूतों के आधार पर पुलिस ने अभिनव वर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसी दौरान उसने बताया कि 21 फरवरी को गीता ने उनसे रुपये मांगे थे। इसी को लेकर विवाद हो गया था। उसने गला दबाकर गीता की हत्या कर दी और अपने साथियों अर्जुन, शिवम और कमल किशोर के साथ मिलकर शव को बरगदिया पुल से गोमती नदी में फेंक दिया।

एसीपी विकास जायसवाल के नेतृत्व में आई टीम ने आरोपी की निशानदेही पर बेनीगंज कोतवाली पुलिस की मौजूदगी में शव बरामद कर लिया। बेनीगंज कोतवाल उमाकांत दीपक ने बताया कि शव बरामद किया गया है। कार्रवाई लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed