{"_id":"615d9b068ebc3e0c53729c1d","slug":"woman-dies-in-collision-with-parcel-van-hardoi-news-knp656573165","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्सल वैन ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्सल वैन ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापनगर। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरदोई-सीतापुर मार्ग पर डिघिया तिराहे के निकट डाक पार्सल वैन ने बाइक सवार दंपती और पुत्र को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
पाली थाना क्षेत्र के ग्राम वीरमपुर निवासी राज बहादुर श्रीवास्तव (28) फर्रुखाबाद के बढ़पुर स्थित होटल में कुक है। बुधवार को अमावस्या थी। वह बाइक से गांव वीरमपुर आया था। वहां से पिता रामभजन (56) और मां सुज्जा उर्फ सूरजा (52) के साथ नैमिषारण्य जा रहा था। हरदोई सीतापुर मार्ग पर डिघिया तिराहे के निकट प्रतापनगर की ओर से आर ही डाक पार्सल वैन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
इसी दौरान दो अन्य बाइकों में भी वैन ने टक्कर मार दी। वैन की टक्कर से सुज्जा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राज बहादुर और रामभजन गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। भाग रहे वैन चालक को राहगीरों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
कोतवाल विद्यासागर पाल ने बताया कि अन्य बाइकों में भी टक्कर मारे जाने की जानकारी मिली है, लेकिन मौके पर कोई नहीं मिला। चालक और वैन पुलिस के कब्जे में है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। घायल पिता-पुत्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।