{"_id":"61376fd0655a5c3578314625","slug":"woman-commits-suicide-after-facebook-post-inspector-in-charge-of-madhoganj-suspended-ig-took-action","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पोस्ट कर महिला के सुसाइड करने का मामला: माधौगंज के इंस्पेक्टर निलंबित, आईजी ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पोस्ट कर महिला के सुसाइड करने का मामला: माधौगंज के इंस्पेक्टर निलंबित, आईजी ने की कार्रवाई
Tue, 07 Sep 2021 09:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 07 Sep 2021 09:18 PM IST
सार
हरदोई में दुकानदार की पत्नी ने तीन लोगों पर घर में घुसकर मारपीट और अश्लीलता करने का आरोप लगाते हुए फेसबुक पर पोस्ट लिखी थी। साथ ही माधौगंज पुलिस पर तहरीर बदलवाने का आरोप भी लगाते हुए परिवार को आरोपियों से जान का खतरा बताया था।
विज्ञापन
मृतका
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई के माधौगंज कस्बा निवासी महिला के फेसबुक पर पोस्ट लिखने के बाद खुदकुशी करने का मामला तूल पकड़ गया है। पोस्ट में स्थानीय पुलिस पर तहरीर बदलवाए जाने के आरोप को गंभीरता से लेते हुए आईजी लक्ष्मी सिंह ने माधौगंज के प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह को निलंबित कर दिया है। सीओ बिलग्राम विशाल यादव की भूमिका की जांच कराने के निर्देश भी आईजी ने एसपी को दिए हैं। हालांकि एसपी सोमवार को ही पुलिस की भूमिका की जांच के आदेश कर चुके हैं।
माधौगंज कस्बा निवासी दुकानदार की पत्नी ने तीन लोगों पर घर में घुसकर मारपीट और अश्लीलता करने का आरोप लगाते हुए फेसबुक पर पोस्ट लिखी थी। साथ ही माधौगंज पुलिस पर तहरीर बदलवाने का आरोप भी लगाते हुए परिवार को आरोपियों से जान का खतरा बताया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार भी महिला ने पोस्ट में लगाई थी।
फेसबुक पर पोस्ट लिखने के बाद महिला ने खुदकुशी कर ली थी। सोमवार को पूरा मामला सुर्खियों में आ गया था। पूरे मामले का संज्ञान लेकर मंगलवार को आईजी लक्ष्मी सिंह ने माधौगंज के प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह को निलंबित कर दिया है। एसपी अजय कुमार को निर्देश दिए हैं कि प्रकरण मे बिलग्राम क्षेत्राधिकारी की भूमिका की भी जांच कराई जाए। एसपी अजय कुमार पुलिस की भूमिका की जांच के आदेश सोमवार को ही अपर पुलिस अधीक्षक को दे चुके हैं।

आत्महत्या के लिए उकसाने में तरमीम हुआ मामला, तीनों गिरफ्तार
महिला के खुदकुशी करने के बाद चार सिंतबर की रात दर्ज किए गए मारपीट के मामले को आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में तरमीम कर दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अनिल कुमार यादव के मुताबिक पूर्व में तहरीर के आधार पर मारपीट का मामला दर्ज किया गया था। अब इसे घर में घुसकर मारपीट करने और आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में तरमीम किया गया है। आरोपी लवी त्रिवेदी, उसके पिता पूती त्रिवेदी और मां मीरा त्रिवेदी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने मृतका के परिजनों से की पूछताछ
अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार यादव मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे ही माधौगंज पहुंच गए। माधौगंज में वे मृतका के घर गए और परिजनों से घटना के बारे में पूछताछ की। मृतका के पुत्र और पुत्री से भी घटना को लेकर जानकारी की। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक ने माधौगंज थाने में भी घटना से संबंधित पूरी जानकारी ली। यहां उन्होंने सीओ बिलग्राम विशाल यादव से भी घटना को लेकर पूछताछ की।