फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Without links to former soldiers not based pension

आधार लिंक बिना पूर्व सैनिकों को पेंशन नहीं

Sat, 22 Aug 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Sat, 22 Aug 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
Without links to former soldiers not based pension

बैंक खातों से आधार कार्ड को लिंक कराए बिना अब

विज्ञापन
भूतपूर्व सैनिकों को भी पेंशन देना संभव नहीं हो सकेगा। बैंक अफसरों ने भी अपनी यह मंशा सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालय में व्यक्त कर दी, जिसके बाद सैनिक कल्याण अधिकारी ने भी समस्त भूतपूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों को जल्द आधार कार्ड नंबर लिंक कराने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

समाज कल्याण, विकलांग कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण एवं पिछड़ा वर्ग द्वारा जितने भी खाताधारकों को पेंशन दी जा रही, सभी के खातों को आधार नंबर द्वारा लिंक कराने के निर्देश दिए जा चुके हैं। अब यही निर्देश भूतपूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों को दी जाने वाली पेंशनों पर भी लागू हो गया है।

जिसमें अब पेंशन उन्हीं को देना संभव हो सकेगा, जिनके बैंक खाते आधार से लिंक हो चुके होंगे। इसको लेकर शनिवार को स्टेट बैंक की शाखा द्वारा सोल्जर बोर्ड क ार्यालय में अफसर के समक्ष अपनी मंशा जता दी है, जिसमें कहा गया कि अब भविष्य में ऐसे सैनिक जिनके खाते आधार से लिंक नहीं कराए गए, उनको पेंशन नहीं जारी की जा सकेगी।

लिहाजा सभी भूतपूर्व सैनिकों के खाते आधार से लिंक होेने जरूरी है। इसके बाद जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल लक्ष्मीकांत तिवारी ने समस्त भूतपूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों को अवगत कराते हुए सभी से जल्द से जल्द खातों से आधार नंबर लिंक कराने की अपील की।

जिन पेंशनधारकों के खाते स्टेट बैंक में हैं चाहे वह किसी भी शाखा के क्यों न हों, उनके आधार लिंक होने के लिए मुख्यालय स्थित स्टेट बैंक की मुख्य शाखा ही आना होगा। साथ में पास बुक, मोबाइल नंबर, पीपीओ एवं आधार कार्ड की कापी अवश्य लाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed