{"_id":"623766c45041ba768363c023","slug":"with-the-rise-in-temperature-the-beginning-of-summer-hardoi-news-knp686543830","type":"story","status":"publish","title_hn":"तापमान बढ़ने के साथ गर्मी का आगाज शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तापमान बढ़ने के साथ गर्मी का आगाज शुरू
विज्ञापन
हरदोई। होलिका दहन के साथ ही तापमान बढ़ने लगा है। बीते तीन दिनों में तापमान 5 डिग्री बढ़ा है। मौसम के मिजाज तेजी से बदल रहे हैं। 37 डिग्री के पार पहुंच चुके पारे ने हवाओं को गर्म कर दिया है।
घरों में पंखों के फर्राटे की आवाज के साथ एसी भी चलने लगे है। मौसम वेधशाला के प्रभारी के अनुसार, जल्द ही तापमान का स्तर और भी बढ़ने के साथ तेज गर्मी का अहसास होने लगेगा।
15 नवंबर से 15 मार्च तक लगभग चार माह तक मौसम काफी बदला-बदला रहा। कभी तेज ठंड रही, तो कभी हल्की ठंडक और कभी मौसम काफी सुहाना रहा।
पिछले साल की तरह अबकी भी होली के बाद से मौसम पूरी तरह से बदला हुआ है। बाजार में शीतल पेय पदार्थों की दुकानें सज गई हैं। मौसम वेधशाला के प्रभारी रमेश चंद्र ने बताया कि तापमान का स्तर 37 तथा न्यूनतम 21 डिग्री के आसपास है।
विज्ञापन
जल्द ही तापमान के स्तर में और भी बढ़ोतरी के साथ तेज गर्मी का अहसास होने लगेगा। बताया कि तीन दिन पहले तक तापमान का अधिकतम स्तर 32 डिग्री के आसपास था, जो बढ़कर अब 37 डिग्री के पार पहुंच गया है। पछुआ हवाएं बढ़े तापमान के साथ लपट चलने का अहसास करा सकती हैं।