फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   winter news

अलीगढ़ में ठंड से दो किसानों की मौत

Mon, 30 Dec 2019 01:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
winter news
छुट्टा गोवंशों से फसल की रखवाली करते समय ठंड लगने से दो किसानों की मौत हो गई। सूचना पर राजस्व कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन

अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव धौरी निवासी मोहित कुमार के अनुसार, छुट्टा गोवंश से फसलों की रखवाली करने के लिए रोजाना की तरह शनिवार को उनके बाबा दाताराम खेतों में गए थे। वहीं ठंड लगने से उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल के डॉक्टर ने दाताराम को मृत घोषित कर दिया।

अतरौली के गांव सहनोल निवासी गोपाल सिंह के अनुसार, उनके पिता चंद्रपाल सिंह (60) पुत्र थान सिंह रोजाना की तरह रविवार तड़के करीब पांच बजे छुट्टा गोवंश से फसलों की रखवाली करने के लिए खेतों पर गए थे। इसी दौरान ठंड लगने से उनकी मौत हो गई। खेतों की रखवाली करने पहुंचे अन्य किसानों ने सूचना दी तो चंद्रपाल को निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। एसडीएम पंकज कुमार के अनुसार प्रकरण संज्ञान में नहीं है। राजस्व कर्मियों के जरिए जानकारी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed