फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Winds changed direction, people shivered during the day due to cold winds

Hardoi News: हवाओं ने बदली दिशा, सर्द हवाओं से दिन में ठिठुरे लोग

Sat, 25 Jan 2025 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Winds changed direction, people shivered during the day due to cold winds
बच्चों के साथ बैठी महिला।  - फोटो : बच्चों के साथ बैठी महिला।
हरदोई। उत्तर पश्चिम हवाओं की वजह से सर्दी के तेवर में नरमी आई थी लेकिन शनिवार को हवाओं ने दिशा बदल ली और फिर से दिन में मौसम सर्द बना रहा। दिन में लोगों ने गर्म कपड़े कम कर दिए थे, लेकिन सर्द हवाओं ने लोगों को फिर से गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर कर दिया। धूप भी तेज रही लेकिन हवाओं ने अधिक अहसास नहीं होने दिया। दिन में हवाओं के कारण रात और अधिक सर्द हो गई।
विज्ञापन

मौसम में लगातार उतार चढ़ाव बना हुआ है। बीते कुछ दिन पहले हवाओं ने दिशा बदल ली थी। पश्चिमी हवाओं के स्थान पर उत्तर पश्चिम हवाएं चलने लगीं। इससे सर्द हवाएं कमजोर हुईं और दिन में तेज धूप की वजह से गर्मी का अहसास होने लगा। शुक्रवार की रात से हवाओं ने दिशा बदली और सर्द पश्चिमी हवाएं चलने लगीं। शनिवार को पूरे दिन ठंडक का अहसास होता रहा। तेज धूप की वजह से तापमान में कुछ परिवर्तन नहीं आया है। अधिकतम तापमान शनिवार को भी 22.5 डिग्री सेल्सियस पर रहा। हालांकि न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान शुक्रवार को 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा था वह घटकर 10.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हवाओं की गति 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दर्ज की गई। मौसम साफ होने से दृश्यता बेहतर रही। जबकि आर्द्रता सुबह के समय 88 प्रतिशत और शाम को 52 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed