फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Will smoking prevention officer checking

धूम्रपान की रोकथाम को अफसर करेंगे चेकिंग

Sat, 28 Mar 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 28 Mar 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
Will smoking prevention officer checking

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में हुई बैठक में डीएम रमेश मिश्र ने कहा कि जनपद को तंबाकू मुक्त व धूम्रपान पर रोकथाम को प्रथम चरण में कचहरी, सभी तहसील, द्वितीय चरण में अस्पताल, स्कूल, कालेज, तीसरे चरण में सार्वजनिक स्थानों पर नामित अफसरों द्वारा चेकिंग की जाएगी।

कहा कि धूम्रपान रहित क्षेत्रों में धूम्रपान करने वालों पर 20 से 100 तक जुर्माना किया जाएगा और उक्त व्यक्ति को जुर्माने की रसीद मुहैया कराई जाएगी।

उन्होंने सीएमओ डा. वीके गुप्ता को निर्देश दिए कि कोटपा के अधीन नामित एजेंसी से जिले के सभी स्कूल/कालेजाें की दीवारों पर सभी स्कूल व कालेजों के प्रबंधकों/प्रधानाचार्यों को उनके माध्यम से कड़ा पत्र भेजा जाए कि वह तत्काल कालेज की दीवारों पर धूम्रपान रहित क्षेत्र लिखाएं और कालेज के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पाद बेंचने वालों पर पुलिस से कार्रवाई कराएं।

कहा कि कोटपा के नोडल अधिकारी एडीएम विजय गुप्ता होंगे और सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दें कि वह अपने अपने कार्यालयों के बाहर इसी प्रकार के धूम्रपान रहित संदेश लिखाए और दफ्तर में कर्मचारी या अन्य द्वारा धूम्रपान करने पर दंडित भी किया जाए।

सीएमओ ने बताया कि बीड़ी सिगरेट पीने तथा तंबाकू चबाने से मुंह, फेफड़े, पेट आदि में कैंसर हो सकता है। इस मौके पर एसडीएम पप्पू गुप्ता, एआरटीओ एके सिंह, डा. अश्वनी कुमार, डा. विजय सिंह, आलोक श्रीवास्तव, सुरेश मिश्रा, विवेक अवस्थी, दिलीप पांडेय आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed