फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Will remove barriers to the bus station

बस स्टेशन के लिए दूर होंगी अड़चनें

Sun, 04 Oct 2015 12:00 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई Updated Sun, 04 Oct 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
Will remove barriers to the bus station

सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद नरेश अग्रवाल ने

विज्ञापन
कहा कि प्रदेश की सपा सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। केंद्र की भाजपा सरकार प्रदेश सरकार की मांगों को अनदेखा कर रही, जिससे सभी किसानों को मुआवजा नहीं मिल पाया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश ने किसानों के लिए 80 हजार करोड़ रुपये मांगे थे, पर केंद्र सरकार ने महज 270 करोड़ रुपये ही दिए। इसके बावजूद सपा सरकार ने किसानों को फसली मुआवजा के लिए हर संभव प्रयास किया। उन्होंने पाली में रोडवेज बस स्टेशन बनने में हो रही देरी के सवाल पर कहा कि जो भी अड़चनें हैं, उन्हें दूर किया जाएगा और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।

एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने आए सांसद ने नगर पंचायत अध्यक्ष रिजवान खां के आवासों पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हरदोई की सरजमीं से पूरे देश में कौमी एकता का संदेश गया है। हम सभी को इसे लगातार मजबूत बनाए रखना है।

उन्होंने दादरी मामले की निंदा करते हुए इसे देश के लिए बेहद दुखद बताया और कहा कि कौमी एकता के लिए खतरा बनने वालों से न केवल सावधान रहना है, बल्कि करारा सबक भी सिखाना होगा। क्षेत्र की नहरों में पानी न आने के मामले पर उन्होंने कहा कि वे इस ओर संबंधित अधिकारियों से बात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed