{"_id":"5fdb94ea8ebc3e3b8745de16","slug":"wife-s-husband-goes-to-jail-hardoi-news-knp6005273100","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की हत्या करने वाला पति गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी की हत्या करने वाला पति गया जेल
विज्ञापन
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के फकीराबाद गांव में पत्नी की हत्या करने वाले पति को पुलिस ने जेल भेज दिया। मृतका के पिता की तहरीर पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम मेें मृतका के शरीर पर चाकू के 10 वार मिले हैं।
फकीराबाद गांव निवासी पिंटू पुत्र रमेश ने बुधवार दोपहर अपनी पत्नी नीशू (25) पर चाकुओं से वार कर दिए थे। नीशू के गिरने पर उसने चाकू से पेट फाड़ डाला था फिर खुद को भी चाकू मारने की कोशिश की थी, लेकिन दीवार फांदकर घर में घुसे पड़ोसियों ने पिंटू को पकड़कर बांध दिया था।
पूरे मामले में मृतका के पिता चंद्रपाल ने पिंटू पर दहेज में पांच लाख रुपये और एक बाइक की मांग किए जाने, मांग पूरी न होने पर नीशू की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर पुलिस को दी। टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक एसपी उपाध्याय ने बताया कि चंद्रपाल की तहरीर पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी पिंटू को जेल भेज दिया गया है। उधर दूसरी ओर पोस्टमार्टम से जुड़े सूत्रों ने बताया कि नीशू के शरीर पर चाकू से 10 वार किए गए थे।