फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Wife jumped into Sharda Canal, husband also jumped to save her, missing

Hardoi News: शारदा नहर में पत्नी ने लगाई छलांग, बचाने के लिए पति भी कूदा, दोनों लापता

Wed, 31 May 2023 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Wed, 31 May 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Wife jumped into Sharda Canal, husband also jumped to save her, missing
लापता दंपती की तलाश करता गोताखोर - फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले में शादी समारोह में डीजे पर जीजा के साथ पत्नी के नाचने पर पति नाराज हो गया। दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। इसी बीच बाइक से घर लौटने के दौरान शारदा नहर के पुल के पास पत्नी ने नहर में छलांग लगा दी। उसे देखकर पति भी उसे बचाने के लिए पीछे नहर में कूद गया। दोनों पति-पत्नी पानी के तेज बहाव में बह गए। दोनों की तलाश के लिए गोताखोरों को लगाया गया है। मंगलवार की देर शाम तक दोनों का कोई सुराग नहीं लगा सका था।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के नेवादा गब्भी गांव निवासी रेशू उर्फ मान सिंह (23) पत्नी आरती देवी (20) के साथ सोमवार को बिलग्राम कोतवाली के अख्तियारपुर गांव में साढ़ू अतर सिंह के घर उसकी पुत्री की शादी में शामिल होने गया था। रात में वहां आरती डीजे पर जीजा के साथ नाचने लगी। इस पर मान सिंह नाराज हो गया। देखते ही देखते पति- पत्नी के बीच नोकझोंक होने लगी। बात इतनी बढ़ गई कि रात के करीब 12 बजे दोनों बाइक पर सवार होकर घर के लिए चल दिए। बाइक पर पीछे बैठी आरती बघौली रोड पर अचानक उतर कर शारदा नहर में कूद गई।
विज्ञापन


पत्नी को बचाने के लिए मान सिंह भी पीछे से नहर में कूद गया। दोनों पानी के तेज बहाव में बह गए। उन्हें ऐसा करते हुए वहां नहर पुल पर तैनात सुरक्षा गार्डों ने देख लिया और इस बारे में पुलिस को खबर की। सूचना मिलते ही वहां पुलिस की टीमें पहुंच गईं। दोनों को ढूंढने की कोशिश की गई, लेकिन जब कुछ पता नहीं चला तो फिर गोताखोरों को लगाया गया। मंगलवार देर शाम तक दोनों का कुछ भी पता नहीं चल सका था। कोतवाल इंद्रजीत सिंह ने बताया कि दोनों की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed