फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Wife involved in husband's murder arrested, jailed

Hardoi News: पति की हत्या में शामिल पत्नी गिरफ्तार, जेल

Mon, 08 Apr 2024 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 08 Apr 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Wife involved in husband's murder arrested, jailed
हरियावां। हरियावां थाना क्षेत्र के अहमदी निवासी युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार सुबह उसकी पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

अहमदी निवासी बांकेलाल गुप्ता संदिग्ध हालात में 22 मार्च को लापता हो गया था। 26 मार्च को उसकी बाइक सुरसा थाना क्षेत्र में लावारिस हालत में मिली थी। बांकेलाल के भाई सुशील की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच की थी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष हरियावां भावना भारद्वाज ने अहम सुरागों और सर्विलांस की मदद से सुरसा थाना क्षेत्र के देवरिया निवासी मदन गुप्ता और उसके दोस्त राधेश्याम कश्यप को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। इनकी निशानदेही पर रविवार सुबह सुरसा थाना क्षेत्र में दुलारपुर के पास नहर पटरी के पास मिट्टी में दबे बांकेलाल के शव को बरामद कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की वजह हत्या आरोपी मदन गुप्ता और मृतक की पत्नी शैफाली गुप्ता के बीच नजदीकियां होना था। पुलिस ने मदन गुप्ता और उसके दोस्त राधेश्याम कश्यप को रविवार को जेल भेज दिया था। सोमवार की सुबह उतरा पुलिया के पास से शैफाली गुप्ता को भी गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष भावना भारद्वाज ने बताया कि शैफाली को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed