{"_id":"65c284cee0be90c3dc004b1c","slug":"when-health-workers-asked-who-bit-him-he-opened-the-bag-and-showed-the-snake-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-110212-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: स्वास्थ्य कर्मियों ने पूछा किसने डसा तो बोरा खोलकर दिखा दिया सांप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: स्वास्थ्य कर्मियों ने पूछा किसने डसा तो बोरा खोलकर दिखा दिया सांप
Wed, 07 Feb 2024 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Wed, 07 Feb 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के पुरवा देवरिया गांव में मंगलवार शाम एक किशोर को सांप ने डस लिया। परिजनों ने सांप को पकड़कर बोरे में बंद कर लिया। इसके बाद किशोर को जिला अस्पताल ले गए। स्वास्थ्य कर्मियों ने किशोर के पिता से पूछा कि किस सांप ने डसा है तो उन्होंने बोरा खोलकर सांप दिखा दिया। इससे मौके पर भी अफरातफरी मच गई।
पुरवादेवरिया निवासी शमशाद खेती करते हैं। कुछ मवेशी भी पाल रखे हैं। उनका पुत्र मुजीम (14) मंगलवार शाम गांव में एक तालाब के किनारे खेल रहा था। इसी दौरान उसे एक सांप ने डस लिया। इस पर वह रोने लगा। यह देखकर आसपास मौजूद ग्रामीण उसके पास पहुंच गए, तो घटना का पता चला।
इसी बीच शमशाद भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के साथ मिलकर सांप पकड़कर बोरी में बंद कर लिया। मुजीम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां सांप दिखाने पर सभी लोग दूर भागने लगे। सांप पकड़े जाने की जानकारी स्वास्थ्य विभाग की ओर से वन विभाग को दी गई है।