{"_id":"61695bc7902faa3b2c87ba72a6264d73","slug":"welcome-to-the-church-of-the-lord-jesus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभु यीशु आएंगे, महकेगी चर्च की बगिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभु यीशु आएंगे, महकेगी चर्च की बगिया
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Thu, 25 Dec 2014 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईसाई समाज के लोगों में ईसा मसीह के जन्मदिवस की खुशियां हिलोरें मार रही हैं। नगर क्षेत्र के मैथोडिस्ट चर्च में गुरुवार को सुबह 10 बजे विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन होगा। इसको लेकर सारे दिन तैयारियां चलती रहीं। देर शाम रंग-बिरंगी झालरों की रोशनी से चर्च जगमगा उठा। वहीं ईसाई समुदाय के लोगों ने उपहारों की खरीददारी भी की। इधर, क्रिसमस ट्री समेत सेंटा क्लाज के मुखौटे खरीदने के लिए दुकानों पर बच्चों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
जिले में क्रिसमस के त्योहार को लेकर ईसाई समुदाय के लोगोें में खासा उत्साह है। लोगाें ने बाजार में उपहार व ग्रीटिंग कार्ड आदि की खरीददारी की। बच्चों ने क्रिसमस ट्री के अलावा सेंटा क्लाज के मुखौटे और उनकी वेशभूषा खरीदी। इधर, महात्मा गांधी रोड स्थित मैथोडिस्ट चर्च में बुधवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन
चर्च में साफ-सफाई के बाद सारे दिन सजावट का काम होता रहा। बच्चों और युवाओं ने चर्च के अंदर प्रार्थना हाल की साज सज्जा कर क्रेप पट्टियां और गुब्बारे लगाए। चर्च को बाहर से बिजली की झालरों से सजाया गया। कक्ष में क्रिसमस ट्री को आकर्षक और चमकदार झालरों की चादर ओढ़ाई गई, ताकि क्रिसमस ट्री अपनी अलग छटा बिखेर सके।
विज्ञापन
सजावट कर रहे रोहन जेम्स ने बताया कि सजावट का कार्य रात भर चलेगा और रात में कार्यक्रम भी होंगे, जिसमें शामिल होकर लोग त्योहार का मजा लेंगे।
मैथोडिस्ट चर्च के अलावा डीएम चौराहा स्थित चर्च में भी सजावट की गई है।
इधर, संडीला स्थित सेंट टेरेसा के फादर लैन्सी रेगो के आसू सरॉय स्थित आवास पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन सुबह 10 बजे रखा गया है। जिले के अन्य चर्चों में भी अनुयायी प्रार्थना सभा में भाग लेंगे।
मैथोडिस्ट चर्च में फादर संतोष के सैमुअल प्रार्थना करेंगे और बताएंगे प्रभु यीशु ने धरती पर किस उद्देश्य से जन्म लिया था। साथ ही प्रभु को समर्पित गीत गाए जाएंगे। इसके बाद मोमबत्ती लगाकर प्रार्थनाएं की जा सकेंगी। कैंडल लगाकर प्रभू यीशु का आशीर्वाद और उनका प्यार पाने के लिए यहां दूर-दूर से युवक-युवतियां आते हैं। प्रार्थना सभा के बाद सभी को बधाइयां देकर केक व मिठाई बांटी जाएगी। क्रिसमस को लेकर बच्चों में सबसे अधिक उत्साह है।