फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Webley Scott revolver made in Sandila in the market

संडीला में बनी वेबले एंड स्कॉट की रिवाल्वर बाजार में

Fri, 22 Jan 2021 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Webley  Scott revolver made in Sandila in the market
फोटो- 32- स्याल ग्रुप के निदेशक सुरेंद्र पाल सिंह। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। वेब्ले स्कॉट की एक-एक रिवाल्वर कैपिटल गन हाउस के कानपुर और लखनऊ स्थित गन हाउस में शुक्रवार को भेजी गई। संडीला के औद्योगिक क्षेत्र में वेब्ले एंड स्कॉट कंपनी ने लखनऊ के स्याल ग्रुप के साथ फैक्टरी लगाई है।
विज्ञापन

इस फैक्टरी में लगभग 120 रिवाल्वर तैयार हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक भारत में बनी वेब्ले स्कॉट रिवाल्वर की लांचिंग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कराने की तैयारियां थीं, लेकिन इसी बीच परियोजना को लेकर बाजार में नकारात्मक चर्चाएं शुरू हो गईं।
विज्ञापन

इनको विराम देने के लिए फिलहाल एक-एक रिवाल्वर लखनऊ और कानपुर में लांच की गई है। स्याल ग्रुप के निदेशक सुरेंद्र पाल सिंह का कहना है कि जल्द ही संडीला फैक्टरी में वेब्ले एंड स्कॉट की एयर गन भी बनाई जाएंगी। मुख्यमंत्री से कार्यक्रम मिलने के बाद रिवाल्वर की लांचिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संडीला स्थित फैक्टरी में बाजार में बेचने के लिए सालाना ढाई हजार रिवाल्वर बनाई जाएंगी। यह रिवाल्वर फिलहाल सीधे डीलरों के लिए उपलब्ध नहीं है। मास्टर डीलरों के जरिये ही यह डीलर तक पहुंचेगी।
स्याल ग्रुप के निदेशक सुरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि यह देश के लिए उपलब्धि है कि दुनिया की नामी कंपनी यहां अपने असलहे बना रही है। ऐसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सकारात्मक सोच के चलते हुआ है।

बताया कि डिफेंस कॉरिडोर से जो रास्ते खुले, उसी पर यह फैक्टरी लग पाई। बताया कि फैक्टरी में जल्द ही टेस्टिंग रेंज और शूटिंग रेंज भी बनेगी। इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अनुमति मिलते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

फोटो- 33- वेबले एंड स्कॉट की रिवाल्वर। संवाद

फोटो- 33- वेबले एंड स्कॉट की रिवाल्वर। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed