फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Weather changed, increased risk of allergies

मौसम ने बदले तेवर, एलर्जी का बढ़ा खतरा

Thu, 24 Feb 2022 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
Weather changed, increased risk of allergies
हरदोई। फरवरी माह के दूसरे सप्ताह के बाद से मौसम के अचानक तेवर बदलने का असर सेहत पर पड़ना शुरू हो गया है। सुबह-शाम सर्दी और दिन में तेज धूप लोगों को बीमार कर रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार, एलर्जी से पीड़ित मरीज उपचार कराने पहुंच रहे हैं। ओपीडी में बृहस्पतिवार को 1,142 मरीजों ने पर्चे बनवाए। बदल रहे मौसम के मिजाज से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन

सर्दी और गर्मी का असर सीधा लोगों की सेहत पर दिखाई दे रहा है। ऐसे में एलर्जी से संबंधित बीमारियों ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। जिला अस्पताल में भी ऐसे मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ी। जिसमें पर्चा काउंटर पर कर्मियों को गहमागहमी के बीच काम करना पड़ा। बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक 1,142 मरीजों का पंजीयन किया गया।
करीब 100 पुराने मरीज भी दिखाने पहुंचे, जिससे डॉक्टर कक्ष व दवा काउंटरों पर मरीजों की कतारें लगीं रहीं।
फिजीशियन डॉ. विवेक वर्मा ने बताया कि इन दिनों मौसम के परिवर्तन से फूलों से निकलने वाली पराग किरणों से एलर्जी का खतरा बढ़ रहा, जिसके चलते अस्थमा, खांसी, जुकाम व अन्य एलर्जी के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि दवाओं के साथ ही मरीजों को सावधानियां बरतना बेहद जरूरी है।
खाने-पीने में बरतें सावधानियां
खाने पीने में सावधानी बरतें, गुनगुना पानी पीएं, घर पर फिनाइल का पोंछा लगवाएं, दिन में कई बार साबुन से हाथ धोएं, सुबह शाम अदरक, नमक, तुलसी पत्ती की चाय पीएं, छींकते समय नाक पर रुमाल लगाएं।
मच्छरों का बढ़ने लगा प्रकोप
फरवरी के दूसरे सप्ताह के बाद से मौसम में अचानक परिवर्तन से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है। ऐसे में मच्छरों से बचाव के उपाय न करना बीमारियों को जन्म दे रहा, जिससे रात में सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग कर मच्छरों से खुद को बचाया जा सकता है।

मास्क लगाएं, खुद को एलर्जी से बचाएं
इन दिनों एलर्जी का खतरा बढ़ रहा है, जिससे सावधानियां बरतना जरूरी है। घर से बाहर निकलते समय मास्क लगाएं, जिससे खुद को एलर्जी और अन्य संक्रामक रोगों से बचाएं।
- डॉ. विवेक वर्मा, फिजीशियन, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed