{"_id":"5f93262a8ebc3e9bb9259b74","slug":"water-supply-of-mallawan-disrupted-people-upset-hardoi-news-knp590298866","type":"story","status":"publish","title_hn":"मल्लावां की जलापूर्ति बाधित, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मल्लावां की जलापूर्ति बाधित, लोग परेशान
विज्ञापन
फोटो-25- मोहल्ला कटरा में पेयजल लाइन का जर्जर पाइप बदले श्रमिक। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्लावां। पेयजल लाइन के जर्जर हिस्से को बदले जाने के लिए पालिका ने गुरुवार की सुबह से नगर की जलापूर्ति बाधित कर दी। इससे शुक्रवार की दोपहर तक आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी। जलापूर्ति बाधित होने लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। जरूरत के लिए पानी जुटाने को लोग मोहल्ले के सार्वजनिक हैंडपंपों के आगे खड़े नजर आए। ईओ मुकेश कुमार निगम ने देर शाम तक आपूर्ति बहाल किए जाने की बात कही।
नगर की जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए नगर के मोहल्ला कटरा में लगभग दो सौ किलोलीटर क्षमता की पानी की टंकी स्थापित है। इससे नगर के लगभग 1068 उपभोक्ता व दस हजार से अधिक की आबादी लाभान्वित होती है। पाइप लाइन जर्जर होने के बाद पिछले कई दिन से मोहल्ला कटरा में लीकेज की समस्या बनी हुई थी। समस्या के निस्तारण व जर्जर लाइन बदलवाने के लिए गुरुवार की सुबह पालिका ने नगर की जलापूर्ति बंद करा दी।
जलापूर्ति बंद कराने के साथ ही लाइन को खुदवाकर जर्जर पाइप को बदलवाए जाने का काम शुरू करा दिया गया। शुक्रवार की दोपहर लगभग 30 घंटे बीतने के बाद भी जर्जर लाइन बदलवाए जाने का काम पूरा नहीं हो सका। इस दौरान लगातार जलापूर्ति बाधित रहने से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। जरूरत के लिए पानी जुटाने को भी लोगों को घरों के आस पास लगे हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा। पालिका के ईओ मुकेश कुमार निगम ने बताया कि लगभग 17 फीट पाइप लाइन बदली गई है। पाइप लाइन बदले जाने का काम पूरा कर लिया गया है। टेस्टिंग के बाद शाम तक जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी।