{"_id":"61d9cfe29d5eac7c3435ab7e","slug":"voting-on-23-feb-for-election-hardoi-news-knp674298515","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव की बजी रणभेरी, आई फैसले की घड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव की बजी रणभेरी, आई फैसले की घड़ी
विज्ञापन
कलक्ट्रेट स्थित निर्वाचन कार्यालय में कार्य करते कंप्यूटर आपरेटर। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। चुनाव आयोग की ओर से शनिवार शाम विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही जिले में भी सरकारी मशीनरी हरकत में आ गई। राजनीतिक खेमों में भी चुनावी कसरत शुरू हो गई। जिले की आठ विधानसभा सीटों पर चौथे चरण में 3499 बूथों पर 23 फरवरी को मतदान होगा। मतगणना 10 मार्च को होगी। आचार संहिता लागू हो गई है।
आयोग की ओर से शनिवार शाम चार बजे जैसे ही विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की गई वैसे ही जिले के सरकारी विभागों में चुनावी फाइलों पर कार्य तेज कर दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुुमार ने सभी संबंधित अधिकारियों को अधिसूचना जारी होने की खबर देने के साथ-साथ फाइलें तैयार करने के भी निर्देश जारी कर दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले का चुनाव चौथे चरण में तय किया गया है। जिले को 19 जोन 194 सेक्टरों में बांटकर तैयारियां की जा रही हैं। सभी आला अधिकारियों व विभागीय अधिकारियों को चुनावी जिम्मेदारी दी जा चुकी है।
आठ विधानसभा सीटों पर मतदान के लिए 2114 मतदान केंद्र व 3499 मतदेय स्थलों को तैयार किया गया है। बूथों पर मतदाता व अन्य जन सामान्य को किसी भी दिक्कतों को सामना न करना पड़े, इसको लेकर रैंप, बिजली, सड़क आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश उपजिलाधिकारियों व संबंधित विभागों के अधिकारियों को दे दिए हैं। बताया कि 19 जोनल व 194 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को भी तैनात किया जा चुका है।
विज्ञापन
सड़कों पर उतरा प्रशासनिक अमला
अधिसूचना जारी होते ही सड़कों पर प्रशासनिक अमले ने उतरकर नियमों का पालन शुरू करा दिया। नगर पालिका ईओ रविशंकर शुक्ल के नेतृत्व में बनी टीमों ने शहर में लगी होर्डिंगों, बैनरों को हटवाना शुरू कर दिया। देर शाम तक होर्डिंग हटाने की कार्रवाई जारी रही। एसडीएम प्रत्यूष पांडे भी दल बल के साथ शहर में निकलकर नियमों का पालन कराते दिखे। उन्होंने जगह-जगह लगी होर्डिंग व बैनर पोस्टर हटाने के निर्देश दिए।
यह रहेगा चुनावी कार्यक्रम
नामांकन 27 जनवरी
नामांकन की अंतिम तिथि तीन फरवरी तक
नामांकन पत्रों की जांच चार फरवरी को
नाम वापसी सात फरवरी
मतदान 23 फरवरी
मतगणना 10 मार्च
आठ विधायकों को चुनेंगे 29,14,124 मतदाता
विधानसभा चुनाव में जिले की आठ विधानसभा क्षेत्रों में इस बार 29,14,124 मतदाता विधायक चुनेंगे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बीएल भार्गव ने बताया कि सवायजपुर में 402767, शाहाबाद में 354627, हरदोई में 413133, गोपामऊ में 343252, सांडी में 331591, बिलाग्रम-मल्लावां में 380967, बालामऊ में 346819, संडीला में 340968 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
पहली बार मतदान करेंगे यह युवा
विधानसभा क्षेत्र मतदाता 18 से 19 वर्ष
सवायजपुर 5862
शाहाबाद 4920
हरदोई 5379
गोपामऊ 4293
सांडी 3531
बिलग्राम-मल्लावां 5190
बालामऊ 3065
संडीला 3965
प्रत्याशियों को इसका रखना होगा ध्यान
- प्रत्याशियों को 40 लाख में निपटाना होगा चुनावी खर्च।
- डिजिटल वर्चुअल तरीके से चुनाव प्रचार करेंगी पार्टियां।
- नुक्कड़ सभा, बाइक रैली पर रोक।
- 15 जनवरी तक किसी तरह की रैली, रोड शो व पदयात्रा पर रोक।
- कोविड प्रोटोकल का पूरी तरह से करना होगा पालन।
- घर-घर जाकर पांच लोगों को प्रचार करने की होगी अनुमति।
- जीत के बाद विजय जुलूस पर रहेगी रोक।
यह भी विशेष
- 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांगों को पोस्टल बैलेट से मतदान करने की अनुमति।
- चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मियों को वैक्सीनेशन की दोनों डोज लेना होगा जरूरी।
- उम्मीदवारों को सुविधा ऐप के माध्यम से ऑनलाइन नामांकन का विकल्प।
मतदान केंद्र व मतदेय स्थल
विधानसभा बूथ मतदान केंद्र
सवायजपुर 483 316
शाहाबाद 443 272
हरदोई 448 207
गोपामऊ 411 241
सांडी 393 237
बिलग्राम-मल्लावां 451 289
बालामऊ 439 272
संडीला 431 280