फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   VIP Colony contaminated water

वीआईपी कालोनी में दूषित पानी

Wed, 20 Jul 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Wed, 20 Jul 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
VIP Colony contaminated water
दूषित पानी - फोटो : ANI

हरदोई। नगर पालिका क्षेत्र में दूषित पेयजल की सप्लाई होने से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। वीआईपी कोयलबाग कालोनी से मिली शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पानी की जांच कराई, जिसमें ओटी टेस्ट फेल पाया गया। जांच रिपोर्ट की एक कापी स्वास्थ्य विभाग ने नगर पालिका को भेजी है। शहर के कई क्षेत्रों में दूषित पेयजल की सप्लाई से लोग परेशान हैं। वीआईपी कालोनी कोयलबाग में न्यायिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और सरकारी कर्मचारी रहते हैं। कालोनी में दीवानी न्यायालय के कई कर्मचारियों को भी आवास आवंटित हैं। इस कालोनी में दूषित पेयजल की सप्लाई से लोग परेशान थे। आलोक कुमार तिवारी, सत्येंद्र सिंह, मोहित त्रिपाठी, अरविंद पटेल, दिनेश कुमार यादव, अतुल कुमार, अवनीश दीक्षित, आशुतोष दीक्षित आदि कर्मचारियों ने नगर पालिका को 13 जुलाई को पत्र दिया था। इसमें दूषित और बदबूदार पानी सप्लाई होने की शिकायत की गई थी। इसी बीच एक न्यायिक अधिकारी ने भी प्रभारी ईओ नगर पालिका और स्वास्थ्य विभाग से बुधवार को शिकायत की। इसके बावजूद नगर पालिका हरकत में नहीं आई लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम हरकत में आ गई। कालोनी में सप्लाई  होने वाले पानी के सैंपल की जांच कराई गई। एसीएमओ डा. समरूल हसन ने बताया कि पानी का नमूना ओटी निगेटिव पाया गया है। इसकी सूचना नगर पालिका को भेजी गई है।

विज्ञापन


क्या होता है ओटी टेस्ट निगेटिव
जिला अस्पताल के सीएमएस आर के मिश्रा ने बताया कि जब पाइप लाइन से सप्लाई होने वाले पानी में क्लोरीनेशन नहीं किया जाता है तो ओटी टेस्ट निगेटिव मिलता है। बताया कि दूषित पानी पीने से लोग डायरिया, पीलिया व टाइफाइड जैसी बीमारियाें की चपेट में आ जाते हैं। इस समय जिला अस्पताल में ऐसी बीमारियों से ग्रसित लोगों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन


शहर में कहीं से भी दूषित पेयजल सप्लाई की शिकायत नहीं मिली है और न ही मुझे अभी तक कहीं पानी का नमूना फेल होने की शिकायत मिली है। - पप्पू गुप्ता, प्रभारी ईओ नगर पालिका 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed