{"_id":"2a5b5e1842dad91ceb9f8056b9ebc1c0","slug":"village-court-early-next-month-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम न्यायालय की शुरुआत अगले माह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम न्यायालय की शुरुआत अगले माह
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Fri, 29 Jan 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील में ग्राम न्यायालय की स्थापना को लेकर प्रभारी जिला जज हरवीर सिंह व अपर न्यायाधीश केएस यादव ने गुरुवार को प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद मातहतों को दिशा निर्देश दिए।
न्यायिक अफसरों ने अधिवक्ता संघ के भवन का निरीक्षण किया व ग्राम न्यायालय के लिए प्रस्तावित हाल व कमरे को देखा। उसके बाद तहसील में स्थित खाली पड़ी अपर तहसीलदार की कोर्ट का जायजा लिया। प्रभारी जिला जज ने फिलहाल अस्थायी रूप से उसमें ग्राम न्यायालय संचालित किए जाने हेतु उपयुक्त पाया।
उन्होंने इसमें सफाई, पुताई और मरम्मत करने के निर्देश दिए। इस भवन मे पहले से डायस बना था और उसमें अपर तहसीलदार का कोर्ट चलता था लेकिन कुछ वर्ष पहले ही इस न्यायालय में बने डायस को तोड़कर उसे मीटिंग हाल बना दिया गया था। डायस को दोबारा बनवाने के लिए एसडीएम एपी सिंह को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फरवरी के पहले पखवाड़े में ग्राम न्यायालय का संचालन शुरू हो जाए और पीठासीन अधिकारी इसमें बैठने लगें।
विज्ञापन
प्रभारी जिला जज ने निरीक्षण के बाद प्रस्तावित भवन की संस्तुति हाईकोर्ट को भेजने के लिए कह दिया है। बताते है कि ग्राम न्यायालय के संचालन हेतु अधिवक्ता संघ द्वारा याचिका विचाराधीन है। इस अवसर पर एसडीएम,तहसीलदार एसएन त्रिपाठी, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष योगेंद्र त्रिपाठी, मंत्री मो. नसीम खां व कार्यकारिणी के सदस्य एवं वकील मौजूद रहे।