फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   vijeta ko sammanit kiya

ऑनलाइन एशियन योगा चैंपियनशिप में जिले को मिले पांच गोल्ड

Mon, 19 Oct 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
vijeta ko sammanit kiya
हरदोई। फाइव स्टार वेलफेयर एंड स्पोर्ट्स क्लब के द्वारा आयोजित हुई ऑनलाइन एशियन योगा चैंपियनशिप में जिले के पांच होनहारों ने स्वर्ण पदक हासिल किया। सभी को सोमवार को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सिविल लाइन नघेटा रोड स्थित डीएमएस योगा सेंटर के प्रबंधक शिवम शर्मा ने बताया कि फाइव स्टार वेलफेयर एंड स्पोर्ट्स क्लब द्वारा ऑनलाइन एशियन योगा चैंपियनशिप 2020 का आयोजन सितंबर माह में हुआ था। जिसमें उनकी संस्था में अभ्यास करने वाले पांच प्रतिभागियों को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि आठ से 10 वर्ष आयु वर्ग में मोहम्मद अहद ने प्रथम स्थान पाया तो 17 से 20 आयु वर्ग में अवंतिका सिंह व यावर अली ने प्रथम स्थान पाया। इसी तरह 14 से 16 आयु वर्ग में सरगम सिंह प्रथम एवं 25 से 30 वर्ष आयु वर्ग में स्मिता ने प्रथम स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि सभी छात्रों का चयन वर्ल्ड योगा चैंपियनशिप के लिए हुआ है। इस मौके पर गोपाल मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed