फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Vidyarthi Parishad put lock on collectorate gate

Hardoi News: विद्यार्थी परिषद ने कलक्ट्रेट गेट पर डाला ताला

Wed, 31 May 2023 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Vidyarthi Parishad put lock on collectorate gate
हरदोई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में मंगलवार को कलक्ट्रेट गेट में ताला डालकर प्रदर्शन किया। डीएम को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर करीब डेढ़ घंटा तक हंगामा चलता रहा। डीएम के नहीं आने पर कलक्ट्रेट मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। प्रशासनिक अधिकारियों ने ज्ञापन लेकर कार्रवाई का भरोसा दिया, तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता का आरोप है कि सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार व्याप्त है। बिना घूस के दिए कार्यालयों में कोई काम नहीं हो रहे हैं। मानकों को ताख पर रखकर स्कूल चल रहे हैं, इन्हें बंद कराया जाए। कार्यकर्ता मंगलवार को ऐसी 18 सूत्री मांगों को लेकर कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे। परिसर में प्रदर्शन के बाद कलक्ट्रेट गेट पर ताला डाला दिया। गेट पर ताला डालने से कलक्ट्रेट आने जाने वालों को समस्या हुई। इसके बाद कलक्ट्रेट मार्ग पर धरने पर बैठ गए। इससे मार्ग अवरुद्ध होने से लोगों को आवागमन में समस्या हुई।
विज्ञापन

विद्यार्थी परिषद के विरोध प्रदर्शन की सूचना पर अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह मौके पर पहुंचीं और परिषद के पदाधिकारियों से ज्ञापन देने की बात कहीं, मगर वह सभी जिलाधिकारी को मौके पर आने की मांग कर रहे थे। इस पर एडीएम लौट गईं। करीब डेढ़ घंटे तक हंगामा चलता रहा। मार्ग जाम होने पर सीओ सिटी विनोद द्विवेदी ने मौके पर पहुंच कर जाम खुलवाया। इसके बाद अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने ज्ञापन लेकर मामला शांत कराया। जिला संयोजक प्रखर सिंह, नगर मंत्री अविरल शुक्ला, सुधांशु तिवारी,सोमेंद्र सिंह, अमन रस्तोगी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed