फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Vidhan sabha Election 2022

अलीगढ़ः यूपी में बाबा अपराधियों का काल बा : दिनेश शर्मा

Fri, 28 Jan 2022 11:09 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Vidhan sabha Election 2022
उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा स्वागत करते युवा नेता अभिमन्यु सिंह, ठाकुर जयवीर सिंह - फोटो : CITY OFFICE
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने शुक्रवार को अतरौली के सरस्वती विद्या मंदिर में प्रभावी मतदाता संवाद में कहा कि पहले कहीं भी दंगे व भड़काऊ बयानबाजी होती थी तो अलीगढ़ का भी नाम आता था। कश्मीर के आतंकी अलीगढ़ में मिलते थे। प्रदेश में होने वाले दंगों में अलीगढ़ के अपराधियों का हाथ होता था। पुरानी सरकारें ऐसे अपराधियों को बढ़ावा देती थीं, लेकिन आज माफियाराज पर अलीगढ़ का ताला लग गया है।
विज्ञापन

विपक्षियों ने गाना बनाया है कि यूपी में का बा..., हम कहते हैं यूपी में बाबा, बाबा अपराधियों का काल बा...। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में शिक्षा के क्षेत्र में काफी गिरावट थी, जिसके चलते बेरोजगारी फैली। भाजपा सरकार ने साढ़े चार लाख युवाओं को नौकरी दी। कहा कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को जमीन दान दी। एएमयू में जिन्ना जैसे देशद्रोही की मूर्ति लग सकती है, लेकिन जमीन देने वाले राजा महेंद्र प्रताप की मूर्ति क्यों नहीं लग सकती?
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि तमंचे के कारोबार को भाजपा ने ध्वस्त कर दिया है। सपा, बसपा, माकपा, कांग्रेस समेत अन्य दल कभी भगवान राम की बात नहीं करते थे। आज उनमें घंटा बजाने की होड़ चल रही है। कहा कि 80 हमारा, 20 में भी बंटवारा है। भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ हिंदू-मुसलमान दोनों को मिल रहा है। मुसलमान भी भाजपा को वोट दे रहे हैं। इसके बाद उन्होंने गांव गनियावली में घर-घर पहुंचकर लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। ग्राम प्रधान प्रशांत मुद्गल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबूजी ने मेरे हाथों अपनी टोपी संदीप को पहनवाई
उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने एक किस्सा भी जनता को सुनाया। बोले- मैं बाबूजी (कल्याण सिंह) के जन्मदिन पर हमेशा जाता था। वह अपने हाथों से मिठाई खिलाते थे। पिछले वर्ष मैं गया तो कल्याण सिंह ने कमरे मेें बुलाया। कहा राजू और संदीप को बुला लो। इसके बाद मुझसे कहा कि मेरे बगल में बैठो। मैं झिझका कि इतने बड़े नेता के पास कैसे बैठूं। आदेश था सो मानना पड़ा। मैं पास बैठ गया। अपनी एक टोपी को वह खास मौके पर पहनते थे। उन्होंने वह टोपी मंगाकर पहनी और मुझसे बोले ये टोपी उतारो। मैं कुछ नहीं समझ पाया कि माजरा क्या है? मैंने टोपी को उनके सिर से उठाकर अपने हाथों में ले लिया। इसके बाद कल्याण सिंह ने कहा कि अब इसे संदीप को पहना दो। तब मैं समझ गया कि बाबूजी ने अपना उत्तराधिकारी चुन लिया है। यह किस्सा सुनाकर उन्होंने लोगों से कहा कि कल्याण सिंह और हमारी इज्जत समझकर भाजपा को वोट दें। डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि मैं ब्राह्मण हूं। ब्राह्मण को दक्षिणा दी जाती है। सो, हे जजमान! आप मुझे अबकी बार अतरौली से एक लाख एक हजार वोटों से जिताने की दक्षिणा दे देना।
मुस्लिमों को अफसोस उनसे नहीं मिले उप मुख्यमंत्री
गांव गनियावली में घुसते ही पंचायत घर के पास मुस्लिम परिवार रहते हैं। गांव के मकशूर अहमद, इश्तकार, आरिफ समेत कई मुस्लिम परिवार के लोग पंचायत घर के सामने एक घर के चबूतरे पर बैठे थे। उन्होंने कहा कि पहले सूचना थी कि उप मुख्यमंत्री की गाड़ी गांव में घुसते ही रुकेगी और वह पैदल गांव जाएंगे। हम भी स्वागत करने के लिए बैठे थे, लेकिन काफिला गांव के अंदर चला गया। इससे वह उप मुख्यमंत्री का स्वागत नहीं कर सके। इस बात का मलाल है।
यह लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में सांसद सतीश गौतम, राज्यमंत्री संदीप सिंह, जिलाध्यक्ष चौ. ऋषिपाल सिंह, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, मानवेंद्र प्रताप सिंह, साहब सिंह राजपूत, डॉ. गोपाल माहेश्वरी, प्रशांत मुद्गल, अभय शर्मा, रामअवतार शर्मा, चुनमुन शर्मा, संदीप शर्मा, दिनेश गौड़, राहुल शर्मा, पंकज शर्मा, अमित शर्मा, ठा. केदार सिंह, सीताराम शर्मा, अवधेश उपाधयाय, सुशांत मुद्गल, सचिन जैन, संतोष गुप्ता, डॉ. दिवाकर भारद्वाज, भूरा पंडित, चौ. बोधपाल सिंह, अंकित शर्मा, मनोज शर्मा, अतुल भारद्वाज, चेतन शर्मा, उमेश राघव, नवाब सिंह, एनके शर्मा, ठा. प्रताप सिंह, राष्ट्र सौरभ, चौ. देवेंद्र सिंह, श्योराज सिंह, अतुल गुप्ता, कंछीलाल, सागर वार्ष्णेय, विपेंद्र वार्ष्णेय, आलोक वार्ष्णेय, वीरेंद्र बघेल, शिवांशु नगाइच मौजूद रहे।
अलीगढ़ बम बम भोले बोल रहा है : उप मुख्यमंत्री
हरदुआगंज। शुक्रवार को अतरौली और बरौली विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क और बैठक करने आए उप मुख्यमंत्री डॉॅ. दिनेश शर्मा दोपहर ठीक साढ़े बारह बजे तालानगरी में बनाए गए हेलीपैड पर चॉपर से उतरे। पहले राम, बाद में श्याम और इस बार भोले का नाम लेकर भाजपा के सरकार बनाने का संदेश दिया।

चुनावी हलचल को लेकर मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा कि इस समय अलीगढ़ बम बम भोले बोल रहा है। अलीगढ़ कल्याण सिंह की जन्मस्थली है। सभी कार्यकर्ता जोश से लगे हैं। निश्चित रूप से विजय प्राप्त होगी। इसके बाद उन्होंने कार से अतरौली के लिए रवाना हुए। उन्हें सुबह साढ़े दस बजे तालानगरी के हेलीपैड पर पहुंचना था लेकिन वह साढ़े बारह बजे हेलीपैड पर पहुंचे। राज्यमंत्री संदीप सिंह, पार्टी जिलाध्यक्ष चौ. ऋषिपाल सिंह, श्यौराज सिंह, सांसद सतीश गौतम, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह लोधी ने गुलदस्ता देकर डा.ॅ दिनेश शर्मा का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed