फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   videshon tak pahunchega jile ka shahad

विदेशों तक पहुंचेगा जिले का शहद

Tue, 08 Mar 2022 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
videshon tak pahunchega jile ka shahad
हरदोई। जिले के एक छोटे से गांव में मधुमक्खी पालन कर शहद का उत्पादन कर रहे किसान के लिए मीठे विकास के रास्ते खुले तो कामयाबी की इबारत लिख दी।
विज्ञापन

दो दिन पहले जब इस किसान को साक-भाजी बागवानी कृषि प्रदर्शनी में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सम्मानित किया तो उनका उत्साह आसमान छूने लगा है।
ट्राफी मिलने के बाद मीठे विकास से आगे बढ़ रहे किसान ओम प्रकाश मौर्य अब बड़े पैमाने पर मधुमक्खी पालन की तैयारी कर रहे हैं। उनका कहना है कि जिले के किसानों को इस ओर तकनीकी मार्गदर्शन के साथ वह शहद के मार्केट उपलब्ध कराने में सहयोग करेंगे।
शहद उत्पादन बढ़ाने के साथ ही वह विदेशों तक हरदोई की मिठास को पहुंचाने की तैैयारी कर रहे हैं।
लखनऊ में चार से छह मार्च तक हुई कृषि शाक भाजी बागवानी आदि की प्रदेश स्तरीय प्रदर्शनी में जिले के पहाड़पुर गांव के मूल निवासी किसान ओम प्रकाश मौर्य को शहद की गुणवत्ता वर्ग में पहला स्थान मिला।
विज्ञापन

जिसके लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें सम्मानित किया। मौर्य ने बताया कि 20 साल पहले उन्होंने पांच बाक्स से सफर शुरू किया था। अब उनके पास 500 बाक्स मधुमक्खी पालन के लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहद का उत्पादन करीब सवा 100 क्विंटल हो जाता है। एक नाम से ब्रांड बनाकर खुद मार्केटिंग भी करने लगे हैं।
लखनऊ में रिटेल खोल लिया है। मधुमक्खी पालन कर शहद का उत्पादन एवं व्यापार करने वाले मौर्य ने बताया कि सामान्यतया मधुमक्खी पालक छत्ता पूरा होने के बाद शहद निकाल लेते हैं।

जल्दी शहद निकालने से वो पक नहीं पाता है। वह शहद के पकने का इंतजार करते हैं। पका हुआ शहद पूरी तरह से गुणवत्तापरक होता है।
जैविक खेती के लिए बढ़ा रहे कदम
ओम प्रकाश ने बताया कि उनके पास करीब 20 बीघा जमीन है। मधुमक्खी पालन के साथ अब वो वहां पर जैविक खेती की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। उनकी ख्वाहिश है कि जैविक खेती में भी वह कुछ अलग स्थान बना सकें।
कहा कि सभी किसानों को परंपरागत खेती के अलावा कृषि विविधीकरण को अपनाना चाहिए। इसी से आय बढ़ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed