फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   vevekanand ke aaderso per chale

ेश की दशा और दिशा तय करने में युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान

Tue, 12 Jan 2021 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
vevekanand ke aaderso per chale
फोटो-13-कार्यक्रम में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता व अन्य। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। स्वामी विवेकानंद की जयंती न सिर्फ शहर में बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी मनाई गई। भाजपा के जिला कार्यालय में युवा मोर्चा के बैनर तले हुए आयोजन में भाजपा के प्रदेश मंत्री शंकर लाल लोधी ने कहा कि भारत ऐसा देश है जहां सबसे अधिक युवा हैं। युवा दिशा और दशा परिवर्तन करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान करते हैं। कार्यक्रम के दौरान 17 युवा उद्यमियों को शॉल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

गंगानगर स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शंकरलाल लोधी ने कहा कि युवा जो भी ठान लें वह कर सकते हैं। युवाओं को सकारात्मक सोच रखनी चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने कहा कि सभी युवाओं को स्वामी विवेकानंद के बताए रास्ते पर चलना चाहिए। शाहाबाद से भाजपा विधायक रजनी तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह, कार्यालय मंत्री अतुल सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आकाश सिंह, कार्तिकेय तिवारी, गौरव गुप्ता, आलोक गुप्ता, प्रखर अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे। इस दौरान शाश्वत अग्रवाल, आनंद पटेल, अनुभव गुप्ता, अरविंद चौरसिया, मोहित अग्रवाल, शिखा द्विवेदी, रवि गुप्ता, अजय सिंह, लक्ष्मी रमण शुक्ला, आशीष गुप्ता, श्याम शुक्ला, अरुण यादव, हिमांशु वर्धन सिंह, मानू राठौर, भुवनेश वाजपेयी, राहुल सिंह, राज किशोर यादव को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

संडीला प्रतिनिधि के अनुसार पार्वती देवी सरस्वती शिशु मंदिर में विवेकानंद जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ कर्नल आदित्य प्रताप सिंह, जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. केजी गुप्ता, दिव्यानंद डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. उत्कर्ष गुप्ता और आरएसएस के तीर्थराज सिंह ने दीप प्रज्वलन कर दिया। कर्नल आदित्य प्रताप सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद देश की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और धार्मिक क्रांति थे। उन्होंने शिकागो की विश्वधर्म संसद में हिंदू धर्म का परचम लहराकर एक नया इतिहास रचा। कार्यक्रम में मेधावी युवाओं को पुरस्कृत किया। कुल 75 युवाओं और उनके माता पिता को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जय प्रकाश पांडेय, वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष अस्थाना, विष्णु दयाल शुक्ला, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष शैलेश अग्निहोत्री, प्रदीप जायसवाल, महेंद्र सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिहानी प्रतिनिधि के अनुसार : ग्राम पुरेला स्थित मां भगवती इंटर कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। प्रभारी प्रधानाचार्य मनोज कुमार शुक्ला ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उनके विचार अपनाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाए जा सकते हैं। युवाओं को स्वामी जी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर रामरूप शुक्ला, अखिलेश पाल, धर्मेश कुमार, विनोद कुमार मित्रा, रत्नेश कुमार आदि मौजूद रहे।
बेनीगंज प्रतिनिधि के अनुसार: सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में विवेकानंद जयंती पर योग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान विद्यालय की पूर्व छात्रों शुभम शुक्ला, पंकज वाजपेयी, प्रांशू, सत्यम, राहुल वाजपेयी, अखिलेश मिश्रा आदि को सम्मानित किया गया।

सांडी प्रतिनिधि के अनुसार : सरस्वती शिशु मंदिर मे आयोजन हुआ। पुरातन छात्र परिषद अध्यक्ष गगनांचल तिवारी ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान आकाश तिवारी, विभू शर्मा, विदित शुक्ला, वीरेश कुमार, अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

फोटो-12-सम्मानित किए गए युवा उद्यमियों के साथ भाजपा नेता। संवाद

फोटो-12-सम्मानित किए गए युवा उद्यमियों के साथ भाजपा नेता। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed