{"_id":"68179f45018c3447670fb884","slug":"vehicle-hits-bike-riding-couple-husband-dies-hardoi-news-c-213-1-hra1006-130753-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: वाहन ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, पति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: वाहन ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, पति की मौत
विज्ञापन
संडीला। कोतवाली क्षेत्र के संडीला-अतरौली मार्ग स्थित ग्राम मोहम्मदपुर बेलवारन के पास बाइक सवार दंपती को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा।
लखनऊ जनपद के माल थाना क्षेत्र के ग्राम बसंतपुर मवई खुर्द निवासी हरीशंकर अवस्थी (60) खेती करते थे। वह रविवार को अपनी पत्नी संतोष कुमारी (55) के साथ संडीला के मोहल्ला मानसनगर निवासी अपने साले राज किशोर शुक्ला के यहां जा रहे थे। इस दौरान संडीला-अतरौली मार्ग स्थित ग्राम मोहम्मदपुर के पास किसी वाहन ने सामने से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर पोल पर जाकर टकरा गई।
हादसे में सिर के बल सड़क पर गिरे हरीशंकर को गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना में उनकी पत्नी को मामूली चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।