{"_id":"6b05d2fee91bd95bbd0c41cd","slug":"vb-jiramjis-employment-campaign-collapses-due-to-the-workers-strike-hardoi-news-c-213-1-hra1001-160701-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: कार्मिकों के कार्य बहिष्कार से वीबी जीरामजी रोजगार अभियान धड़ाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: कार्मिकों के कार्य बहिष्कार से वीबी जीरामजी रोजगार अभियान धड़ाम
विज्ञापन
हरदोई। समान मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से वीबी जीरामजी का विशेष सप्ताह व्यापी रोजगार अभियान पहले ही दिन धड़ाम हो गया। ग्राम रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक और अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारियों के आंदोलन पर जाने से पहले दिन सिर्फ 555 श्रमिकों को ही काम मिल सका। वीबी जीरामजी के कर्मचारी समान मानदेय वृद्धि के समर्थन में सोमवार से आंदोलन पर हैं।
ऐसे में गांवों में रोजगार उपलब्ध कराने की योजना को झटका लगा है। कार्य बहिष्कार के चलते विशेष रोजगार अभियान पहले ही दिन लड़खड़ा गया। जिले की 1293 ग्राम पंचायतों में रोज औसतन 96,975 श्रमिकों को रोजगार दिए जाने का लक्ष्य तय किया गया था लेकिन सोमवार को 19 विकास खंडों में केवल 21 कार्य हुए। इन कार्यों में 555 श्रमिकों की ही हाजिरी दर्ज हो सकी।
विशेष रोजगार अभियान में पहले दिन 23 नवंबर को 44 कार्यों के लिए 157 ई-मस्टर रोल के माध्यम से 1149 श्रमिकों को रोजगार देने की तैयारी की गई थी। हालांकि यह तैयारी धरातल पर सफल नहीं हो सकी। अभियान के पहले दिन श्रमिकों की दर्ज हाजिरी और लक्ष्य में बड़ा अंतर सामने आया।
विज्ञापन
रबी फसलों की बोआई के सीजन में एक से 20 नवंबर तक 20 दिन के रोजगार के विराम के बाद यह विशेष रोजगार अभियान 23 नवंबर से शुरू किया गया है जो 30 नवंबर तक चलेगा। कार्यक्रम अधिकारियों ने श्रमिकों को रोजगार की मांग भी दर्ज की थी लेकिन कर्मचारियों के आंदोलन से काम शुरू कराने की तैयारी धरी रह गई। इस संबंध में कार्मिक अतुल राय, मनमोहन सिंह, इमरान सिद्दीकी, रजनीश आदि सांसद जय प्रकाश को ज्ञापन दिया था।