{"_id":"610eca928ebc3e7caa360385","slug":"vatika-hardoi-news-knp644933572","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजीपुर और गंजजलालाबाद में विकसित होने लगी वाटिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजीपुर और गंजजलालाबाद में विकसित होने लगी वाटिका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। मल्लावां के तेजीपुर में विकसित की जा रही वाटिका का निरीक्षण करने मनरेगा उपायुक्त प्रमोद सिंह चंद्रौल पहुंचे। जिले की 142 ग्राम पंचायतों में शहरों के पार्कों की तरह वाटिका बनाई जानी है। मनरेगा व ग्राम पंचायत को मिलने वाले राज्य वित्त बजट से इन्हें विकसित करना है।
मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना ने पिछले दिनों नई पहल करते हुए वाटिका विकसित करने के निर्देश दिए थे। वाटिका में औषधीय, शोभादार और फलदार पौधें रोपे जाएंगे। साथ चारों तरफ सुरक्षा खाई तथा तार से फेसिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा वाटिका के अंदर इंटरलॉकिंग, गेट बनवाने, बेंच और प्रकाश की व्यवस्था के साथ ही पानी की भी व्यवस्था की जाएगी।
इसी क्रम में मल्लावां, के गंजजलालाबाद और तेजीपुर में कार्य तेजी से चल रहा है। मनरेगा उपायुक्त प्रमोद सिंह चंद्रौल ने तेजीपुर और गंजजलालाबाद में चल रहे अपनी वाटिका के कार्य का जायजा भी लिया। इस दौरान उन्होंने जल्द से जल्द कार्य पूरे कराने के निर्देश दिए।