{"_id":"613b3e1b95cf7d2ee766da68","slug":"up-after-two-and-half-months-in-hardoi-a-body-was-taken-out-of-the-grave-for-post-mortem","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: हरदोई में सवा दो माह बाद पोस्टमार्टम के लिए कब्र से निकाला शव, गैर इरादतन हत्या का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: हरदोई में सवा दो माह बाद पोस्टमार्टम के लिए कब्र से निकाला शव, गैर इरादतन हत्या का मामला
Fri, 10 Sep 2021 04:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 10 Sep 2021 04:44 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के हरदोई में हत्या के कई दिनों बाद एक शव को पोस्टमार्टम करने के लिए शुक्रवार को कब्र से निकाला गया। बता दें कि पूर्व प्रधान समेत तीन लोगों पर दर्ज हुए गैर इरादतन हत्या की एफआईआर के बाद डीएम ने इसकी इजाजत दी थी।
विज्ञापन
कब्र से निकाला शव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई में लगभग सवा दो माह पहले हुई कोल्हू मिस्त्री की मौत के मामले में पूर्व प्रधान समेत तीन लोगों पर दर्ज हुए गैर इरादतन हत्या के मामले की जांच शुरू हो गई है। इसी क्रम में डीएम की अनुमति से शुक्रवार को कब्र खुदवाकर कोल्हू मिस्त्री का शव निकलवाया गया। संडीला में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम घुघेरा निवासी रईस अहमद (60) चक्की और कोल्हू के मिस्त्री थे। उसके पुत्र सईद के मुताबिक 24 जून को गांव के ही रहने वाले पूर्व प्रधान अफसर हुसैन ने घर आकर रईस को बुलाया और ग्राम पिलखनी स्थित ईंट भट्ठे पर कोल्हू को सेट करने के लिए कहा।

सेटिंग के दौरान कोल्हू के गिर जाने से नीचे दबकर रईस की मौत हो गई। आरोप है कि अफसर हुसैन, उसका भाइ कौसर और पुत्र कामिल भी कोल्हू की सेटिंग कराने में मदद कर रहे थे। इन लोगों ने कोल्हू का ऊपरी हिस्सा लापरवाही पूर्वक छोड़ दिया जो रईस के सीने पर आ गिरा।
घटना में रईस की मौत हो गई थी और बिना पोस्टमार्टम के ही शव को दफना दिया गया था। पूरे मामले में बीती चार सितंबर को सईद की तहरीर पर पूर्व प्रधान अफसर हुसैन, उसके भाई कौसर और पुत्र कामिल के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया था।
शुक्रवार को दोपहर में कब्र खुदवाकर रईस का शव निकलवाया गया। प्रभारी निरीक्षक कासिमपुर सुभाष चंद्र सरोज ने बताया कि संडीला में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाई की जाएगी।