फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Unnao and Sunny Spartan team won the matches

Hardoi News: उन्नाव और सनी स्पार्टन टीम ने जीते मैच

Mon, 01 Apr 2024 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 01 Apr 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Unnao and Sunny Spartan team won the matches
हरदोई। नवयुग सेवा संस्थान के क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन सोमवार को स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडिमय में दो मैच हुए। पहला मैच उन्नाव की टीम और दूसरा मैच सनी स्पार्टन टीम ने अपने नाम किया। उन्नाव के प्रियांशु और सनी टीम के आमिर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। पहला एमबीसीसी और उन्नाव की टीम में हुआ। एमबीसीसी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने 12 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 76 रन बना सकी। जवाब में उन्नाव की टीम ने एक विकेट के नुकसान और सात ओवर शेष रहते हुए जीत दर्ज कराई। प्रियांशु ने सर्वाधिक 52 रन नॉट आउट रहकर बनाए।
विज्ञापन

दूसरा मैच टॉरेश इलेवन कानपुर और सनी स्पार्टन के बीच हुआ। सनी स्पार्टन ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए टॉरेश इलेवन कानपुर ने सनी स्पार्टन को 111 रन का लक्ष्य दिया। इसमें आदित्य ने सर्वाधिक 33 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब में उतरी सनी स्पार्टन की टीम ने तीन गेंद शेष रहते हुए मैच को जीत लिया। संस्थान के सचिव शिवम अवस्थी, विशिष्ट अतिथि राजवर्धन सिंह राजू, चंद्रशेखर अवस्थी, विशाल सिंह, आयुष अवस्थी, अमन अवस्थी, दीपक वर्मा आदि बड़ी संख्या में सदस्य व खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed