{"_id":"58add6f74f1c1b8716b2368a","slug":"uncontrolled-just-upturned-24-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित बस पलटी, 24 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित बस पलटी, 24 घायल
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Wed, 22 Feb 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
घायल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद। नगर के पाली मार्ग के ग्राम मुरीदापुर के निकट बुधवार की शाम यात्री बस पलटने से दो दर्जन यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चीखपुकार पर गांव वालों ने बस का शीशा तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नगर की सीएचसी में भर्ती कराया है। शाम को नगर से प्राइवेट बस सवारियों को लेकर पाली के लिए रवाना हुई थी। अभी बस मुरीदापुर गांव के पास ही पहुंची थी कि अचानक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे की खाई में पलट गई।
विज्ञापन
इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल अल्हापुर निवासी बस चालक (50) बब्बन, उधरनपुर गांव की 55 वर्षीय महरज्जो पत्नी सुंदरलाल, 65 वर्षीय आशाराम पुत्र सेवक, मो. इस्माइल 30 पिहानी ,45 वर्षीय शांति देवी परेली थाना पाली पत्नी राजाराम ,45 वर्षीय किरन पत्नी सतीश ग्राम कुर्रिया अल्हागंज शाहजहांपुर, 18 वर्षीय रुचि पुत्री रामप्रकाश बेगराजपुर पाली को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जबकि दाताराम 55 इस्माइलपुर पिहानी, पूजा सात साल पुत्री रामप्रकाश पाली , दीपक 18 पुत्र बब्लू आबिद नगर पाली, वरुण 18 पुत्र छोटेलाल उधरनपुर, सचिन 16 पुत्र राकेश आबिद नगर पाली का अस्पताल में इलाज चल रहा है। कई घायल इलाज कराने प्राइवेट अस्पताल चले गए हैं। शाहाबाद कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि जिनकी हालत गंभीर थी उन्हें जिला चिकित्सालय तो कुछ को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। कुछ घायल नर्सिंगहोम में इलाज करवा रहे हैं।
विज्ञापन