फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Uncontrolled Bolero overturned in the canal, passengers narrowly escaped.

Hardoi News: अनियंत्रित बोलेरो नहर में पलटी, बाल-बाल बचीं सवारियां

Mon, 16 Feb 2026 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled Bolero overturned in the canal, passengers narrowly escaped.
बेहंदर (हरदोई)। कासिमपुर थाना क्षेत्र में कहचारी गांव के पास रविवार की रात बेकाबू बोलेरो शारदा नहर में पलट गई। बोलेरो में चालक समेत नौ लोग सवार थे जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन


उन्नाव जनपद के दलेलपुर निवासी रणजीत कुमार बोलेरो से आठ अन्य सवारियों के साथ माखी थाना क्षेत्र के ग्राम पैगंबरपुर से तिलक समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। कहचारी गांव के पास तेज रफ्तार कार शारदा नहर में जा गिरी। सवारियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी नौ लोगों को नहर से बाहर निकाल लिया। थाना प्रभारी घनश्याम राम ने पुष्टि की है कि सभी सवारियां सुरक्षित हैं और उन्हें किसी भी गंभीर चोट का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed