{"_id":"654f9803c9a2a1ccb9011d93","slug":"two-killed-in-bike-collision-with-unknown-vehicle-near-bilhari-on-hardoi-pihani-road-2023-11-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: हरदोई-पिहानी मार्ग पर बिलहरी के पास हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: हरदोई-पिहानी मार्ग पर बिलहरी के पास हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दो की मौत
Sat, 11 Nov 2023 08:36 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई
अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 11 Nov 2023 08:36 PM IST
सार
हरदोई-पिहानी मार्ग पर बिलहरी के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार फुफेरे भाइयों की मौत हो गई। घटना में बहेलियों का एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है।
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हरदोई-पिहानी मार्ग पर हरियावां थाना क्षेत्र में बिलहरी गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार दो बहेलियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों शव मोर्चरी में रखवा दिए गए हैं।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव चित्तरपुरवा निवासी वंशीराम (27) बहेलिया था। चिड़ियों का शिकार कर इन्हें बेचने का काम करता था। शनिवार को फुफेरे भाई रामऔतार (35) और पारिवारिक चाचा सीतापुर जनपद के मछरेहटा निवासी दीपू (55) के साथ चिड़ियों का शिकार करने के लिए बाइक से गया था।
विज्ञापन
देर शाम तीनों एक ही बाइक से वापस चित्तरपुरवा जा रहे थे। इनके पास पिंजड़े में तीन तोते भी थे। बिलहरी के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार तीनों लोग सिर के बल सड़क पर जा गिरे। वंशीराम और रामऔतार की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी पर हरियावां थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। घटना में घायल दीपू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हरियावां थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी परिजनों को दी गई हैं। दुर्घटना करने वाले वाहन के बारे में जानकारी की जा रही है।