{"_id":"7952b16b725ba2585a1b76a856eda1b5","slug":"two-killed-in-accidents-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में दो लाोगाों की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में दो लाोगाों की हुई मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Fri, 30 Jan 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के इमलियाबाग चौराहे के पास कार की
विज्ञापन
टक्कर से घायल वृद्ध की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव
को पोस्टमार्टम को भेजा। उधर, कछौना क्षेत्र में एक सेवानिवृत्त रेलकर्मी
का शव संदिग्ध हालात में बंद कमरे में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को
पोस्टमार्टम को भेज दिया।
बीती शाम अतरौली रोड पर स्थित एक तालाब के किनारे पिता-पुत्र और पुत्रवधू झोपड़ी में बैठकर सिंघाड़े सुखा रहे थे। इसी बीच तेज कार बेकाबू होकर झोपड़ी में जा घुसी, जिसमें पुत्रवधू रामजानकी (55) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति व ससुर गंभीर घायल हो गए।
परिजन दोनों को सीएचसी ले गए, जहां से मृतका के पति रामजीवन को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया और घायल गोपाल (75) को जिला अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल ले जाने के दौरान गोपाल की भी रास्ते में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा।
उधर, पुलिस ने कार बरामद कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। एक ही परिवार में दो लोगों की मौत से परिजनों ने सरकार से मुआवजे की मांग कर लापरवाही से वाहन चलाने वाले चालक को कड़ी पकड़ने की मांग की है। उधर, कछौना क्षेत्र में सेवानिवृत्त रेलकर्मी का शव संदिग्ध हालात में रेलवे कालोनी स्थित बंद कमरे में पड़ा मिला।
रेलवे कालोनी में हीरालाल के क्वार्टर में बिहार निवासी परमानंद झा किराये पर रहते थे। वह बालामऊ रेलवे स्टेशन पर क्लर्क के पद से 2 वर्ष पहले सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद भी वह यहां किराए पर रह रहे थे। शुक्रवार सुबह जब उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे एसआई चक्रधर पांडेय ने कमरे की कुंडी तोड़कर देखा तो अंदर परमानंद झा का शव रजाई में पड़ा मिला और पास में रेडियो बज रहा था। पूछताछ में पड़ोसियों ने बताया कि परमानंद झा बीती शाम बिहार से वापस आए थे और सुबह मृत मिले।
उनकी मौत से रेलवे कालोनी में कई चर्चाएं हो रही हैं। एसआई ने बताया कि मृतक के गांव वेबू सराय में परिजनों को सूचना दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।