{"_id":"5cfcdc429f2a39b8b57c3d3e1623c30b","slug":"two-killed-in-accident-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में दो लाोगाों की हई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में दो लाोगाों की हई मौत
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
Updated Tue, 28 Jul 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसोें में
विज्ञापन
जहां एक की मौत हो गई, वहीं चार अन्य लोग घायल हो गए। उधर, सुरसा क्षेत्र
में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से परिजनों मेें कोहराम
मच गया। विवाहिता के पिता ने दहेज न देने पर जहर खिलाकर हत्या करने का
आरोप ससुरालियों पर लगाया है, वहीं पुलिस दवा के रियेक्शन से मौत होने की
बात रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर निवासी सुनील उर्फ बबलू (32) पुत्र मुनेश्वर सोमवार की शाम भूसा भरी ट्रैक्टर-ट्राली से घर जा रहे थे। गांव के पास क्रासिंग के पास स्पीड ब्रेकर पर ट्रैक्टर के निकालते समय संतुलन बिगड़ने से वह नीचे जा गिरे, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा। युवक के फूफा रामकुमार ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करते थे। उसके तीन पुत्रियां है। उधर, सांडी क्षेत्र के ग्राम मसूदनगर निवासी भूरा (18) पुत्र नन्हें लाल और ग्राम चौधरियापुर निवासी रामखेलावन (20) पुत्र जानकी प्रसाद बाइक से आ रहे थे।
धतन खेड़ा के पास बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर राम खेलावन की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। इधर, शाहजहांपुर के ग्राम बद्री विसारद निवासी सावित्री (50) पत्नी राम किशोर सड़क हादसे में घायल हो गई, जबकि हेम कुमारी (55) निवासी रद्धेपुरवा सड़क हादसे में घायल हो गई।
घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, सुरसा क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो जाने से परिजनों मेें कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। थाना क्षेत्र के ग्राम जानकीनगर मढ़िया निवासी विनीता (28) पत्नी मृत्युंजय उर्फ बबलू की मौत हो गई।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पर विनीता के पिता बांकेलाल निवासी टिकरा थाना कांठ जनपद शाहजहांपुर यहां पहुंचे और पुत्री को जहर देकर मारने का आरोप ससुरालियों पर लगाया। उन्होंने सूचना पुलिस को दी और रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस बाबत एसओ राकेश गुप्ता ने बताया कि महिला अपने मायके गई थी, वहीं बच्चे से संबंधित कोई दवा खा ली थी।इससे उसकी हालत बिगड़ गई। जिस पर वह ससुराल आई और यहां उसकी मौत हो गई। उधर, मृतका के पिता बांकेलाल ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा कि पांच वर्ष पहले उसने अपनी पुत्री की शादी की थी।
उसके दो बच्चे भी हैं। शादी के बाद ससुरालीजन दहेज में बाइक की मांग कर रहे थे। जिसको पूरी न करने पर 27 जुलाई को उसकी पुत्री को जहर खिलाकर मार दिया गया। उसने पति समेत छह लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।