फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two killed, four injured in road accidents

सड़क हादसों में दो की मौत, चार घायल

Fri, 10 Mar 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Fri, 10 Mar 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
Two killed, four injured in road accidents
हादसा - फोटो : प्रतीकात्मक

हरदोई। हरपालपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने दुकानदारा ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुकानदार बाजार से परचून का सामान लेकर पैदल घर लौट रहा था। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए । पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया ।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ललुआमऊ गांव निवासी विनोद (38) गांव में परचून की दुकान चलाता था । विनोद गुरुवार की पलिया बाजार दुकान का सामान खरीदने गया था। देर शाम पैदल घर लौट रहा था। पलिया तिराहे के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंद दिया। जिसमें विनोद के दोनों पैरों से पहिया निकल गया। जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया । रहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे की सूचना पाकर मृतक का भाई अजय परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे ।अजय ने बताया भाई के दो पुत्र और एक पुत्री है । 
विज्ञापन


संडीला में पैदल जा रही एक महिला को एक ट्रक ने कुचल दिया। जिससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई व एक अन्य व्यक्ति भी चुटहिल हो गया। घटना कोतवाली क्षेत्र के ककराली गांव के पास की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बेनीगंज थाना क्षेत्र के बरगदिया गांव की निवासी श्रीमती शहनाज बानो(38) अपने घर से ककराली जा रही थीं। जब वह ककराली गांव के पास पहुंची तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। जिसके कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। साथ ही एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया। जिसे लोग उठाकर प्राइवेट अस्पताल ले गए। घायल का नाम पता नहीं चल पाया है। ट्रक चालक मौके पर ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

 संडीला गौसगंज मार्ग पर एक बाइक की कार से भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था। उन्हें इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

तहसील के हिया गांव निवासी संदीप कुमार अपने साथी नीरज के साथ जय सुभाष महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा देकर लौट रहे थे। तभी संडीला गौसगंज रोड स्थित जेपी वर्मा महाविद्यालय के पास सामने से आ रही एक कार से भिड़ गए। जिससे बाइक सवार संदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए । बाइक सवार संदीप बाइक चला रहे थे और हेलमेट नहीं पहने थे। घटना की सूचना 108 एंबुलेंस को दी गई लेकिन एंबुलेंस के न पहुंचने पर साथी उठाकर प्राइवेट अस्पताल ले गए। मौका पाकर कार चालक अपनी कार लेकर भाग गया।

पिहानी कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को गन्ने भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से साइकिल सवार दो किशोर घायल हो गए। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद भाग रहे चालक को दुकानदारों ने पकड़ लिया। 


कसबे के  मोहल्ला मुरीदखानी निवासी अरबाब (10) एवं हबीब (12) शुक्रवार शाम साइकिल से कजड़ चौराहे पर जा रहा था। वह कसबे में चपतला मार्ग पर पहुंचा था कि सामने से आ रही गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। इससे दोनों के पैरों में गंभीर चोटें आई है। आसपास के  दुकानदारों ने चालक को भागते समय पकड़ लिया । राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। कोतवाल पवन त्रिवेदी ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed