फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two hours of mild sunshine, the rest was fog, and the melting increased.

Hardoi News: दो घंटे गुनगुनी धूप बाकी सब कोहरे के नाम, गलन बढ़ी

Tue, 23 Dec 2025 10:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
Two hours of mild sunshine, the rest was fog, and the melting increased.
फोटो-01- सर्दी में गर्म कपड़े पहन कर जाते लोग। संवाद
हरदोई। कोहरे के साथ सर्द हवाओं ने लोगों को परेशान कर दिया है। सोमवार रात से कोहरा पड़ना शुरू हुआ और मंगलवार की सुबह भी कोहरे के साथ आई। दिन में लगभग दो घंटे को गुनगुनी धूप निकली, लेकिन इसके बाद फिर से सर्द हवाएं चलने लगीं। शाम होते ही कोहरा भी पड़ने लगा।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से पूरा जिला कोहरा और शीतलहर की चपेट में है। देर रात से शुरू होकर अगले दिन अल सुबह तक कोहरा छाया रहता है। धूप भी जैसे तैसे निकल रही है। शाम होते ही कोहरे की चादर बिछने लग जाती है। सोमवार की सुबह हल्का कोहरा रहा और करीब साढ़े 11 बजे धूप निकली, लेकिन सर्द हवा चलने से ठंड से कोई राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

शाम होते ही फिर से कोहरा छा गया और रात भर कोहरा पड़ता रहा। मंगलवार की सुबह को कोहरे में कुछ कमी नजर आई लेकिन धूप के दर्शन 12 बजे के बाद ही हुए। कुछ देर के बाद फिर से सूरज छिप गए और सर्द हवाएं चलने लगी। अंधेरा होने तक अच्छा खासा कोहरा गिरने लगा। इसके कारण दृश्यता काफी कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड से बचाव के लिए लोग गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। शहर व देहात में लोग जगह-जगह अलाव तापते हुए नजर आए। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा के अनुसार अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.50 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता सुबह 97 प्रतिशत और शाम को 90 प्रतिशत रही। दृश्यता 50 से 100 मीटर के बीच रही और हवाएं दाे किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed