फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two-hour city Kotwal challans five

दो घंटे की शहर कोतवाल ने किए पांच के चालान

Sat, 24 Oct 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Two-hour city Kotwal challans five
फोटो-12-शहर में बड़ा चौराहा के निकट बिना हेलमेट जा रही छात्रा का चालान करतीं दो घंटे की शहर कोतवाल द? - फोटो : HARDOI
हरदोई। मिशन शक्ति के तहत शनिवार को जनपद के सभी थानों और कोतवाली में छात्राओं को प्रभारी की कुर्सी सौंपी गई। प्रभारी बनाई गईं छात्राओं को स्वविवेक से निर्णय लेने की छूट भी दी गई। शहर कोतवाली में दो घंटे के लिए कोतवाल बनाई गईं दीपिका गर्ग ने तो वाहन जांच अभियान चलवाकर खुद ही पंाच लोगों के चालान भी कर दिए।
विज्ञापन

मिशन शक्ति के तहत हर रोज अलग-अलग तरह के आयोजन हो रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को जनपद के सभी थानों और कोतवाली में बनवाए गए महिला हेल्प डेस्क का लोकार्पण किया गया था। शनिवार को सभी थाना और कोतवाली में छात्राओं को प्रभारी बनाया गया। बावन चुंगी निवासी दीपिका गर्ग एक संस्थान में एएनएम की पढ़ाई/प्रशिक्षण कर रही हैं। दो घंटे के लिए उन्हें शहर कोतवाल बनाया गया।
विज्ञापन

एसपी अनुराग वत्स की मौजूदगी में उन्होंने दस फरियादियों के प्रार्थना पत्रों की सुनवाई की और मामलों का निस्तारण कराने के लिए पुलिस और राजस्व के कर्मचारियों को निर्देशित किया। दिपिका गर्ग के निर्देश पर दिन में ही शहर में वाहनों की जांच का अभियान चलाया गया। जायजा लेने के लिए दीपिका शहर के अलग अलग चौराहों पर पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े चौराहे पर दीपिका ने पांच लोगों के चालान भी किए। इनमें से तीन लोगों का चालान हेलमेट न लगाए होने के कारण किया गया, जबकि दो का चालान मास्क का इस्तेमाल न करने पर किया गया। कासिमपुर थाने में नेहा मौर्या को थानाध्यक्ष बनाकर सुनवाई का मौका दिया गया। संवाद न्यूज एजेंसी बिलग्राम के अनुसार, वर्षा यादव को एक घंटे के लिए कोतवाल बनाया गया। उन्होंने नौमलिकपुर निवासी गौरी दीक्षित की समस्या का समाधान किया।
माधौगंज थाने में एक घंटे के लिए प्रभारी बनाई गई छात्रा प्राची सिंह ने पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में शिकायतें सुनीं और निस्तारण कराने के लिए कर्मचारियों और अधिकारियों को नामित किया। इसी दौरान शस्त्र नवीनीकरण का प्रार्थनापत्र लेकर पहुंचे व्यापारी नेता नवल माहेश्वरी का प्रार्थनापत्र भी प्राची सिंह ने अग्रसारित किया। बस अड्डे पर जांच अभियान के दौरान बिना हेलमेट जा रहे दुपहिया वाहन चालक का ई-चालान कर दिया। बिना मास्क जा रहे एक व्यक्ति पर भी उन्होंने चालान किया। इस दौरान माधौगंज के प्रभारी निरीक्षक राकेशचंद्र आनंद भी मौजूद रहे।

हरपालपुर में कस्बे के ज्ञान स्थली इंटर कालेज की कक्षा 12 की छात्रा रुचि पाल को दो घंटे के लिए कोतवाल बनाया गया। रुचि पाल के पिता होमगार्ड हैं। इस दौरान फरियाद लेकर आए एक शख्स को बिना मास्क देखकर रुचि पाल ने 200 रुपये का चालान काट दिया। सिपाही रक्षार्थ के दो दिन के अवकाश को स्वीकृत किया। इस दौरान कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक नेपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed